पति ने पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं, असम के गुवाहाटी की घटना

पति ने पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं, असम के गुवाहाटी की घटना

असम के गुवाहाटी से एक युवक ने शादी के कुछ ही महीनों बाद पत्नी की क्रूर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। हत्या के बाद पति फरार हो गया। मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ जब, पड़ोसियों को घर से तेज बदबू आने लगी। शिकायत के बाद पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची, पुलिस ने जब फ्लैट का का ताला तोड़ा, तो कमरे में महिला का धड़ मिला। कमरे की तलाशी लेने पर फ्रिज में सिर मिल। महिला के दोनों हाथों की उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं और शरीर सड़ना शुरू हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। किसी बात को लेकर हुई थी दोनों की बहस महिला की पहचान 25 साल की रिया तालुकदार के रूप में हुई है। रिया की शादी करीब 6 महीने पहले ही गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में रहने वाले रामानुजन गोस्वामी से हुई थी। दोनों फ्लैट में किराए से रहते थे। रिया की हत्या के बाद से ही रामानुजन फरार है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। पुलिस को पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन रात करीब 9 बजे घर से निकल गया था। बुटीक में काम करती थी रिया, पति कैब ड्राइवर रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में उसका केवल एक भाई है। उसे सूचना दे दी गई है। वहीं, रामानुजन कैब चलाता है। रामानुजन का पैतृक घर गौरीपुर में बताया जा रहा है। पुलिस ने वहां भी दबिश दी, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या को लेकर और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
———————- ये खबर भी पढ़ें… पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने किया सुसाइड:17 दिन से फरार था, बेटी के सामने चाकू से किए थे वार रीवा के सगरा में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में फरार आरोपी ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जहां अब धार के पीथमपुर में पुलिस को आरोपी का शव मिला है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *