सालों से बंद पड़ी लॉटरी सिनेमाघर में आग लगी:बेतिया में स्थानीय लोग और दमकल कर्मियों ने मिलकर बुझाई आग

सालों से बंद पड़ी लॉटरी सिनेमाघर में आग लगी:बेतिया में स्थानीय लोग और दमकल कर्मियों ने मिलकर बुझाई आग

बेतिया शहर के टाउन थाना रोड पर स्थित लिबर्टी सिनेमा हॉल में रविवार रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। यह सिनेमा हॉल कई सालों से बंद पड़ा था। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक आग बुझाने की कोशिश की। आग काफी तेज थी, इसलिए इसे काबू करने में कड़ी मेहनत लगी। आखिरकार दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय सिनेमा हॉल बंद था। इस वजह से किसी के अंदर फंसे होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। कई दशक से बंद पड़ा है सिनेमा हॉल टाउन थाना रोड स्थित लिबर्टी सिनेमा हॉल बेतिया के पुराने और चर्चित सिनेमा स्थलों में शामिल रहा है। हालांकि, यह सिनेमा हॉल पिछले कई दशकों से बंद पड़ा है। इसके बावजूद लिबर्टी सिनेमा चौक और आसपास का इलाका आज भी इसी नाम से शहर में जाना जाता है। सिनेमा हॉल लंबे समय से बंद रहने के कारण परिसर में काफी समय से गतिविधियां नहीं होती हैं। असामाजिक तत्वों की भूमिका की आशंका आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल लंबे समय से बंद है और वहां बिजली आपूर्ति भी नहीं है। ऐसे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका कम जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंद पड़े परिसर में असामाजिक तत्वों का अनधिकृत रूप से प्रवेश होता रहता है। यहां कुछ लोगों के धूम्रपान करने या गांजा सेवन करने की भी चर्चा है। ऐसे में आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। नुकसान का आकलन नहीं फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर सिनेमा हॉल के अंदर रखी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका है, लेकिन नुकसान कितना हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या कारण रहा, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। शहर की प्रमुख पहचान है लिबर्टी सिनेमा चौक लिबर्टी सिनेमा हॉल भले ही लंबे समय से बंद पड़ा हो, लेकिन इसके नाम पर बना लिबर्टी सिनेमा चौक आज भी बेतिया शहर की प्रमुख पहचान में शामिल है। चौक और इसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में रेडीमेड कपड़ों की दुकानें हैं। आग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। बेतिया शहर के टाउन थाना रोड पर स्थित लिबर्टी सिनेमा हॉल में रविवार रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। यह सिनेमा हॉल कई सालों से बंद पड़ा था। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक आग बुझाने की कोशिश की। आग काफी तेज थी, इसलिए इसे काबू करने में कड़ी मेहनत लगी। आखिरकार दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय सिनेमा हॉल बंद था। इस वजह से किसी के अंदर फंसे होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। कई दशक से बंद पड़ा है सिनेमा हॉल टाउन थाना रोड स्थित लिबर्टी सिनेमा हॉल बेतिया के पुराने और चर्चित सिनेमा स्थलों में शामिल रहा है। हालांकि, यह सिनेमा हॉल पिछले कई दशकों से बंद पड़ा है। इसके बावजूद लिबर्टी सिनेमा चौक और आसपास का इलाका आज भी इसी नाम से शहर में जाना जाता है। सिनेमा हॉल लंबे समय से बंद रहने के कारण परिसर में काफी समय से गतिविधियां नहीं होती हैं। असामाजिक तत्वों की भूमिका की आशंका आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल लंबे समय से बंद है और वहां बिजली आपूर्ति भी नहीं है। ऐसे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका कम जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंद पड़े परिसर में असामाजिक तत्वों का अनधिकृत रूप से प्रवेश होता रहता है। यहां कुछ लोगों के धूम्रपान करने या गांजा सेवन करने की भी चर्चा है। ऐसे में आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। नुकसान का आकलन नहीं फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर सिनेमा हॉल के अंदर रखी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका है, लेकिन नुकसान कितना हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या कारण रहा, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। शहर की प्रमुख पहचान है लिबर्टी सिनेमा चौक लिबर्टी सिनेमा हॉल भले ही लंबे समय से बंद पड़ा हो, लेकिन इसके नाम पर बना लिबर्टी सिनेमा चौक आज भी बेतिया शहर की प्रमुख पहचान में शामिल है। चौक और इसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में रेडीमेड कपड़ों की दुकानें हैं। आग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *