मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडल की कीमतें 20 हजार रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है। नई कीमतें सितंबर 2026 से लागू होंगी। यह मई के बाद कंपनी की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। बढ़ती लागत को बताया वजह कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उत्पादन में लगने वाली लागत लगातार बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए चुनिंदा मॉडल्स की कीमतें ₹20,000 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितने रुपए बढ़ाए जा रहे हैं। कंपनी बोली- लागत कम करने की कोशिशें नाकाफी साबित हुईं कंपनी ने कहा, “लगातार ऊंचे स्तर पर बनी महंगाई और विपरीत लागत परिस्थितियों के कारण बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना हमारी मजबूरी हो गया है। हालांकि, हमने यह पूरी कोशिश की है कि ग्राहकों पर इसका कम से कम असर पड़े।” मई के बाद से तीसरी बढ़ोतरी, पहले पूरे पोर्टफोलियो पर बढ़े थे दाम फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों पर असर सितंबर और अक्टूबर से भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है, जब लोग सबसे ज्यादा नई गाड़ियां खरीदते हैं। ऐसे समय में मारुति जैसी मास-मार्केट कंपनी के दाम बढ़ाए जाने से त्योहारी सीजन में कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के बजट पर असर पड़ेगा। जानकारों का मानना है कि मारुति के इस कदम के बाद अन्य कार कंपनियां भी आने वाले हफ्तों में अपने मॉडल्स के दाम बढ़ाने का फैसला ले सकती हैं।
मारुति की कारें ₹20,000 तक महंगी होंगी:सितंबर से चुनिंदा मॉडल्स पर लागू होंगी नई कीमतें; मई के बाद कंपनी ने तीसरी बार बढ़ाए दाम

