औरंगाबाद जिले के मोहनपुर देवरिया थाना के अपहरण कांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को रामगढ़ पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर औरंगाबाद पुलिस को सौंप दिया गया। औरंगाबाद पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ के पांच युवक इस अपहरण की घटना में शामिल थे। इस मामले में औरंगाबाद जिले के देव थाना अध्यक्ष कुशो कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर शंकर दयाल सिंह और तीन सिपाहियों की एक टीम रामगढ़ पहुंची थी। आरोपी लगातार चल रहा था फरार स्थानीय रामगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैमूर जिले के रामगढ़ गांव निवासी रोहित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ औरंगाबाद जिले के मोहनपुर देवरिया थाने में 13 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी। बताया गया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और अपने पैतृक स्थान रामगढ़ में छिपा हुआ था। औरंगाबाद पुलिस को सौंपा गया आरोपी गुप्त सूचना मिलने पर औरंगाबाद पुलिस ने रामगढ़ पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों पुलिस टीमों ने मिलकर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को औरंगाबाद पुलिस को सौंप दिया गया है। औरंगाबाद जिले के मोहनपुर देवरिया थाना के अपहरण कांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को रामगढ़ पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर औरंगाबाद पुलिस को सौंप दिया गया। औरंगाबाद पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ के पांच युवक इस अपहरण की घटना में शामिल थे। इस मामले में औरंगाबाद जिले के देव थाना अध्यक्ष कुशो कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर शंकर दयाल सिंह और तीन सिपाहियों की एक टीम रामगढ़ पहुंची थी। आरोपी लगातार चल रहा था फरार स्थानीय रामगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैमूर जिले के रामगढ़ गांव निवासी रोहित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ औरंगाबाद जिले के मोहनपुर देवरिया थाने में 13 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी। बताया गया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और अपने पैतृक स्थान रामगढ़ में छिपा हुआ था। औरंगाबाद पुलिस को सौंपा गया आरोपी गुप्त सूचना मिलने पर औरंगाबाद पुलिस ने रामगढ़ पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों पुलिस टीमों ने मिलकर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को औरंगाबाद पुलिस को सौंप दिया गया है।

