भारतीय महिलाओं को श्रृंगार करना काफी पसंद होता है। चाहे कुछ भी हो जाएं, वे श्रृंगार को जरुर करती हैं। जब महिलाएं एथनिक परिधान पहनती हैं, तो माथे पर बिंदी जरुर लगाती हैं। लेकिन, उमस भरे मौसम में बार-बार चेहरे पर पसीना आने की वजह से कुछ महिलाओं के माथे से बिंदी खिसकने लगने लगती हैं।
जब बिंदी खिसकने लगती हैं, तो लुक पूरा खराब हो जाता है। यदि आप इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो आप इस नुस्खे को जरुर ट्राई करें।
माथे की बिंदी को गिरने से कैसे बचाएं?
अधिक पसीना आने के कारण बिंदी का गोंद ढीला पड़ जाता है, इसी वजह से बिंदी माथे से खिसकने लग जाती है या फिर कहीं न कहीं गिर जाती है। यदि ऐसा किसी पूजा, शादी या इवेंट के दौरान हो, तो परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए अब चिंता न करें, बस इन ब्यूटी हैक्स को जरुर ट्राई करें-
माथे की त्वचा को साफ और ऑयल-फ्री करें
जब आप माथे पर बिंदी लगाएं, तो सबसे पहले अपने फोरहेड को अच्छे से साफ कर लें। अक्सर महिलाएं मॉइश्चराइजर लगाने के तुरंत बाद सनस्क्रीन या फाउंडेशन लगाकर बिंदी लगा लेती हैं। ऐसे में स्किन पर मौजूद क्रीम और नेचुरल ऑयल के कारण बिंदी की पकड़ कमजोर हो जाती है और वह गिरने लगती है। इससे बचने के लिए आप बिंदी लगाने से पहले माथे के बीच वाले हिस्से को कॉटन से पूरी तरह साफ कर लें। फिर बाद में थोड़ा-सा कॉम्पैक्ट या ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं और फिर बिंदी चिपकाएं।
आईलैश ग्लू का स्मार्ट हैक
इतना ही नहीं, आप बिंदी की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए आईलैश ग्लू का इस्तेमाल कर सकती हैं। मार्केट में आसानी से आप आईलैश ग्लू खरीद सकती हैं। यह छोटा-सा आईलैश ग्लू आपकी बिंदी खिसकने की समस्या को चुटकियों में दूर कर सकता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए बिंदी के पीछे थोड़ा-सा आईलैश ग्लू लगा सकते हैं, फिर इसे 5 से 10 सेकंड के लिए हल्का सूखने दें। जब ग्लू हल्का चिपचिपा हो जाए, तब इसे माथे पर रखकर थोड़ा दबाएं। इस ट्रिक के जरिए आपकी बिंदी लंबे समय तक माथे पर लगी रहेगी।

