शहडोल में बहन को बचाने कुएं में कूदा भाई:डूबने से दोनों की मौत; माता-पिता के इकलौते बच्चे थे, नहाते समय बहन का फिसला था पैर

शहडोल में बहन को बचाने कुएं में कूदा भाई:डूबने से दोनों की मौत; माता-पिता के इकलौते बच्चे थे, नहाते समय बहन का फिसला था पैर

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हादसे में भाई-बहन की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घर के पास स्थित कुएं में 13 साल की शिवानी गोंड नहा रही थी। पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। बहन को बचाने कुएं में कूदा भाई बहन को डूबता देख मौके पर मौजूद उसका 14 साल का भाई अमित गोंड उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। हादसे में दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम 6 बजे की है। पुलिस ने देर रात मर्ग दर्ज किया। आज सोमवार सुबह ब्यौहारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम भमरहा-दो की है। मृतकों की पहचान अमित सिंह (14) गोंड और शिवानी गोंड (13) के रूप में हुई है। वे उदयभान गोंड के बच्चे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों के शव को कुएं से बाहर निकाला कई कोशिशों के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। भाई-बहन की मौत की खबर गांव में फैलते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों भाई-बहन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। एक साथ दोनों बच्चों की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा सूचना मिलने पर ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ब्यौहारी अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बहन के कुएं में गिरने के बाद भाई उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया था। पुलिस हादसे के दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *