झांसी में रील बनाने के लिए एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। उसने करीब 30 फीट ऊंचाई से स्टंट करते हुए बांध के अंदर छलांग लगा दी। पानी में गिरने की बजाय वह कम गहराई में चट्टान पर जा गिरा। इससे युवक के दोनों पैर टूट गए। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना रविवार शाम की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। ये वीडियो युवक के दोस्त ही शूट कर रहे थे। 31 सेकेंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक रेलिंग फांदकर छलांग लगाने के लिए पॉजिशन लेता है। तभी दोस्त हंसते हुए कहते हैं- “भगवान तेरी आत्मा को शांति दी।” इसके तुरंत बाद युवक स्टंट करते हुए बांध में छलांग लगा देता है। पूरा मामला पहूच डैम का है। 3 तस्वीर दोस्तों के साथ पहुंचा था युवक रक्सा थाना क्षेत्र के परवाई गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (32) पुत्र राजकुमार रविवार को अपने कई दोस्तों के साथ पहूज बांध घूमने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है युवक वहां रील बना रहे थे। पुष्पेंद्र बांध के बाईं ओर बने व्यू पॉइंट पर जा पहुंचा, जबकि दूसरी ओर से उसके दोस्त खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। व्यू पॉइंट पर रेलिंग लगी थी। तभी पुष्पेंद्र कपड़ों और जूतों में ही रेलिंग फांदकर कूदने के लिए पॉजिशन लेने लगा। देखते ही देखते उसने लगभग 30 फीट ऊंचाई से स्टंट करते हुए डैम के अंदर छलांग लगा दी। दोस्तों ने इसका वीडियो बनाया। पैर टूटने से तैर नहीं पाया पुष्पेंद्र डैम में जिस जगह गिरा, वहां पानी बहुत कम था और चट्टान थी। इस वजह से उसके दोनों पैर टूट गए। इसके बाद वह तैर नहीं पाया। पैर काम नहीं करने पर वह डूबने लगा। उसने एक बार हाथों से पैर भी पकड़े। इसके बाद वह हाथों के सहारे तैरने लगा। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। पुष्पेंद्र के दोनों पैर टूट चुके थे। घटना की सूचना पर ग्रासलैंड चौकी प्रभारी रणविजय सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे गए। घायल पुष्पेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसे भर्ती कराया गया है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।

