हत्या के प्रयास मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार:आईआईटी अमहारा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

हत्या के प्रयास मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार:आईआईटी अमहारा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बिहटा में आईआईटी अमहारा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तरवन गांव निवासी परमा यादव (पिता दिवंगत राजेंद्र प्रसाद), निरंजन कुमार और दीपक कुमार (दोनों पिता परमा यादव) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों के खिलाफ आईआईटी अमहारा थाना में 6 सितंबर 2026 को कांड संख्या-227/26 दर्ज किया गया था। इसमें बीएनएस की धारा 126(2), 109(1), 352, 351(3) और 3(5) लगाई गई थीं। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी फरार थे। आईआईटी अमहारा थाना प्रभारी रौशन कुमार राज ने सोमवार सुबह इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक खास टीम बनाई गई है। पुलिस टीम लगातार संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। बिहटा में आईआईटी अमहारा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तरवन गांव निवासी परमा यादव (पिता दिवंगत राजेंद्र प्रसाद), निरंजन कुमार और दीपक कुमार (दोनों पिता परमा यादव) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों के खिलाफ आईआईटी अमहारा थाना में 6 सितंबर 2026 को कांड संख्या-227/26 दर्ज किया गया था। इसमें बीएनएस की धारा 126(2), 109(1), 352, 351(3) और 3(5) लगाई गई थीं। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी फरार थे। आईआईटी अमहारा थाना प्रभारी रौशन कुमार राज ने सोमवार सुबह इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक खास टीम बनाई गई है। पुलिस टीम लगातार संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *