बिमल सिंह बैगानी 11वीं बार बने अध्यक्ष:कटिहार चैंबर चुनाव में 162 वोटों से जीते, बिट्टू घोष समेत कई ने दी बधाई

बिमल सिंह बैगानी 11वीं बार बने अध्यक्ष:कटिहार चैंबर चुनाव में 162 वोटों से जीते, बिट्टू घोष समेत कई ने दी बधाई

नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। 9 जिलों के लगभग 800 से अधिक मतदाताओं द्वारा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मतदान के बाद रविवार देर रात हुई मतगणना में बिमल सिंह बैगानी ने 324 वोट पाकर जीत दर्ज की। वह 11वीं बार अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी को 162 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव अधिकारी के मुताबिक, इस चुनाव में दूसरे स्थान के लिए कड़ा मुकाबला रहा। अमित कुमार अग्रवाल और संजीव कुमार माहेश्वरी दोनों को 162-162 वोट मिले। विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा अनुभव दोनों संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, चौथे उम्मीदवार अशोक कुमार साह उर्फ भोला को सिर्फ 40 वोट मिले। जीत के बाद शहर के व्यापारियों, बुद्धिजीवियों और राजनीतिक-सामाजिक संगठनों ने बिमल सिंह बैगानी को बधाई दी। निगम पार्षद और चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष बिट्टू घोष ने कहा, ‘नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के 11वीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर बिमल सिंह बैगानी भैया को हार्दिक बधाई। आपका लंबा अनुभव, अच्छा नेतृत्व और संस्था के प्रति लगन चैंबर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। ”चैंबर के हर सदस्य का दिल से आभार” आपके नेतृत्व में चैंबर व्यापार और उद्योग जगत के हितों की रक्षा और क्षेत्र के आर्थिक विकास में अच्छा काम करता रहेगा।’ इंटक अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा, ‘कटिहार के लोकप्रिय समाजसेवी और व्यापारियों की उम्मीदों पर खरे उतरने वाले बिमल सिंह बैगानी जी को 11वीं बार चैंबर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने पर बहुत-बहुत बधाई। साथ ही चैंबर के हर सदस्य का दिल से आभार।’ इसके अलावा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, अधिवक्ता शंकर सिंह, राजद नेता समरेंद्र कुणाल, व्यापारी और समाजसेवी किशन बजाज, श्याम माहेश्वरी, बबन झा, बबलू गुप्ता, भुवन अग्रवाल, विक्की जायसवाल, राजीव जायसवाल, हर्षवर्धन समेत कई अन्य लोगों ने भी जीत पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। 9 जिलों के लगभग 800 से अधिक मतदाताओं द्वारा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मतदान के बाद रविवार देर रात हुई मतगणना में बिमल सिंह बैगानी ने 324 वोट पाकर जीत दर्ज की। वह 11वीं बार अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी को 162 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव अधिकारी के मुताबिक, इस चुनाव में दूसरे स्थान के लिए कड़ा मुकाबला रहा। अमित कुमार अग्रवाल और संजीव कुमार माहेश्वरी दोनों को 162-162 वोट मिले। विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा अनुभव दोनों संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, चौथे उम्मीदवार अशोक कुमार साह उर्फ भोला को सिर्फ 40 वोट मिले। जीत के बाद शहर के व्यापारियों, बुद्धिजीवियों और राजनीतिक-सामाजिक संगठनों ने बिमल सिंह बैगानी को बधाई दी। निगम पार्षद और चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष बिट्टू घोष ने कहा, ‘नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के 11वीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर बिमल सिंह बैगानी भैया को हार्दिक बधाई। आपका लंबा अनुभव, अच्छा नेतृत्व और संस्था के प्रति लगन चैंबर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। ”चैंबर के हर सदस्य का दिल से आभार” आपके नेतृत्व में चैंबर व्यापार और उद्योग जगत के हितों की रक्षा और क्षेत्र के आर्थिक विकास में अच्छा काम करता रहेगा।’ इंटक अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा, ‘कटिहार के लोकप्रिय समाजसेवी और व्यापारियों की उम्मीदों पर खरे उतरने वाले बिमल सिंह बैगानी जी को 11वीं बार चैंबर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने पर बहुत-बहुत बधाई। साथ ही चैंबर के हर सदस्य का दिल से आभार।’ इसके अलावा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, अधिवक्ता शंकर सिंह, राजद नेता समरेंद्र कुणाल, व्यापारी और समाजसेवी किशन बजाज, श्याम माहेश्वरी, बबन झा, बबलू गुप्ता, भुवन अग्रवाल, विक्की जायसवाल, राजीव जायसवाल, हर्षवर्धन समेत कई अन्य लोगों ने भी जीत पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *