डेढ़ लाख रुपए की शराब के साथ ट्रेन में पकड़ी गई नेहा झा बिना टिकट दिल्ली से दरभंगा तक फर्स्ट एसी में ट्रैवल कर रही थी। नेहा झा एच-1 में बर्थ संख्या-7 पर बैठी थी, जो उसकी दीदी के देवर इशान कुमार के नाम से बुक थी। नेहा के साथ इशान भी ट्रेन में मौजूद था। सूत्रों के मुताबिक, बिना टिकट यात्रा के दौरान टीटीई और बेडरोल कर्मी के बीच लेनदेन का विवाद हुआ, जिसके बाद शराब की खेप के साथ ट्रैवल कर रही नेहा झा की जानकारी समस्तीपुर रेल पुलिस को दे दी गई। तब तक आरोपी नेहा गाड़ी संख्या 12562 के H-1 कोच के कूप संख्या सात में वह अपने जीजा ईशान कुमार के साथ नई दिल्ली से समस्तीपुर तक लगभग 1100 km का सफर तय कर चुकी थी। समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही आरपीएफ, जीआरपी की संयुक्त टीम ने जब कूपे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कुंडी बंद मिली। काफी खटखटाने पर नेहा ने दरवाजा खोला, पूछताछ के दौरान वो पुलिस वालों पर अंग्रेजी में बोलकर रौब झाड़ने लगी। अब मामले से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए, वीआईपी कूपे का दरवाजा खुला तो क्या हुआ? रेलवे और आरपीएफ के सोर्स के मुताबिक, समस्तीपुर जीआरपी को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि ट्रेन के VIP कूपे में एक युवती शराब की बड़ी खेप लेकर सफर कर रही है। समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम कूपे तक पहुंची। टीम ने कूपे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने के बाद नेहा और इशान पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। नेहा अंग्रेजी में आरपीएफ, जीआरपी के पुलिसकर्मियों से बात करने लगी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए वीडियोग्राफी शुरू की और वीआईपी कूपे से करीब डेढ़ लाख रुपए की 75 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की। शुरुआती पूछताछ में नेहा झा ने बताया कि मेरे घर में शादी का फंक्शन होना है। इसलिए शराब को हरियाणा से लेकर दरभंगा जा रही हूं। हालांकि, रेलवे पुलिस की पड़ताल में शादी फंक्शन वाली बात झूठी निकली और जांच में सामने आया कि नेहा के परिवार के सदस्य पहले भी शराब तस्करी में अरेस्ट हो चुके हैं। फिलहाल, आरपीएफ की ओर से वीडियोग्राफी को कोर्ट को सौंपा गया है, जबकि नेहा और इशान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नेहा और इशान के मोबाइल में मिले दरभंगा के डॉक्टरों, कारोबारियों के नंबर पुलिस ने नेहा और ईशान के मोबाइल को जब्त कर उसे खंगालना शुरू कर दिया है। दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और वाट्सऐप चैट खंगाली जा रही है, ताकि ये पता चल पाए कि क्या दोनों वाकई में शराब तस्करी के मामले से जुड़े हैं। पुलिस ये भी पता कर रही है कि आखिर शराब की खेप क्यों लाई जा रही थी। अगर ये शराब तस्करी का मामला है तो शराब की खेप कहां उतारी जानी थी, रिसीवर कौन था, खेप कहां और कैसे ठिकाने लगाई जानी थी। सूत्रों के अनुसार, नेहा के मोबाइल में दरभंगा के कई डॉक्टरों और बड़े कारोबारियों के नंबर मिले हैं। पुलिस इन नंबरों और उनसे हुई बातचीत की भी जांच कर रही है। नेहा के पिता और बड़ी बहन को शराब तस्करी में पहले किया गया था अरेस्ट रेलवे पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि नेहा के परिवार का शराब के अवैध कारोबार से पहले से शामिल रहा है। सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के रहने वाले उसके पिता संजय कुमार झा को करीब दो साल पहले शराब मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, नेहा की बड़ी बहन निशु झा को दरभंगा उत्पाद विभाग ने 30 नवंबर 2025 को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जीजा के साथ शराब तस्करी का खेल दरभंगा के केएस कॉलेज से स्नातक पास नेहा चार बहनों में सबसे छोटी है और उसकी बड़ी बहन के पति ईशान कुमार इस खेल में बराबर के साझीदार बताए जा रहे हैं। परिवार के दो भाइयों में से एक जहां मैट्रिक में पढ़ रहा है, वहीं दूसरा नीट में असफल होने के बाद नशे की लत का शिकार हो चुका है। उसका मुजफ्फरपुर के नशामुक्ति केंद्र में लंबे समय तक इलाज भी कराया गया था। डेढ़ लाख रुपए की शराब के साथ ट्रेन में पकड़ी गई नेहा झा बिना टिकट दिल्ली से दरभंगा तक फर्स्ट एसी में ट्रैवल कर रही थी। नेहा झा एच-1 में बर्थ संख्या-7 पर बैठी थी, जो उसकी दीदी के देवर इशान कुमार के नाम से बुक थी। नेहा के साथ इशान भी ट्रेन में मौजूद था। सूत्रों के मुताबिक, बिना टिकट यात्रा के दौरान टीटीई और बेडरोल कर्मी के बीच लेनदेन का विवाद हुआ, जिसके बाद शराब की खेप के साथ ट्रैवल कर रही नेहा झा की जानकारी समस्तीपुर रेल पुलिस को दे दी गई। तब तक आरोपी नेहा गाड़ी संख्या 12562 के H-1 कोच के कूप संख्या सात में वह अपने जीजा ईशान कुमार के साथ नई दिल्ली से समस्तीपुर तक लगभग 1100 km का सफर तय कर चुकी थी। समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही आरपीएफ, जीआरपी की संयुक्त टीम ने जब कूपे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कुंडी बंद मिली। काफी खटखटाने पर नेहा ने दरवाजा खोला, पूछताछ के दौरान वो पुलिस वालों पर अंग्रेजी में बोलकर रौब झाड़ने लगी। अब मामले से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए, वीआईपी कूपे का दरवाजा खुला तो क्या हुआ? रेलवे और आरपीएफ के सोर्स के मुताबिक, समस्तीपुर जीआरपी को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि ट्रेन के VIP कूपे में एक युवती शराब की बड़ी खेप लेकर सफर कर रही है। समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम कूपे तक पहुंची। टीम ने कूपे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने के बाद नेहा और इशान पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। नेहा अंग्रेजी में आरपीएफ, जीआरपी के पुलिसकर्मियों से बात करने लगी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए वीडियोग्राफी शुरू की और वीआईपी कूपे से करीब डेढ़ लाख रुपए की 75 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की। शुरुआती पूछताछ में नेहा झा ने बताया कि मेरे घर में शादी का फंक्शन होना है। इसलिए शराब को हरियाणा से लेकर दरभंगा जा रही हूं। हालांकि, रेलवे पुलिस की पड़ताल में शादी फंक्शन वाली बात झूठी निकली और जांच में सामने आया कि नेहा के परिवार के सदस्य पहले भी शराब तस्करी में अरेस्ट हो चुके हैं। फिलहाल, आरपीएफ की ओर से वीडियोग्राफी को कोर्ट को सौंपा गया है, जबकि नेहा और इशान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नेहा और इशान के मोबाइल में मिले दरभंगा के डॉक्टरों, कारोबारियों के नंबर पुलिस ने नेहा और ईशान के मोबाइल को जब्त कर उसे खंगालना शुरू कर दिया है। दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और वाट्सऐप चैट खंगाली जा रही है, ताकि ये पता चल पाए कि क्या दोनों वाकई में शराब तस्करी के मामले से जुड़े हैं। पुलिस ये भी पता कर रही है कि आखिर शराब की खेप क्यों लाई जा रही थी। अगर ये शराब तस्करी का मामला है तो शराब की खेप कहां उतारी जानी थी, रिसीवर कौन था, खेप कहां और कैसे ठिकाने लगाई जानी थी। सूत्रों के अनुसार, नेहा के मोबाइल में दरभंगा के कई डॉक्टरों और बड़े कारोबारियों के नंबर मिले हैं। पुलिस इन नंबरों और उनसे हुई बातचीत की भी जांच कर रही है। नेहा के पिता और बड़ी बहन को शराब तस्करी में पहले किया गया था अरेस्ट रेलवे पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि नेहा के परिवार का शराब के अवैध कारोबार से पहले से शामिल रहा है। सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के रहने वाले उसके पिता संजय कुमार झा को करीब दो साल पहले शराब मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, नेहा की बड़ी बहन निशु झा को दरभंगा उत्पाद विभाग ने 30 नवंबर 2025 को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जीजा के साथ शराब तस्करी का खेल दरभंगा के केएस कॉलेज से स्नातक पास नेहा चार बहनों में सबसे छोटी है और उसकी बड़ी बहन के पति ईशान कुमार इस खेल में बराबर के साझीदार बताए जा रहे हैं। परिवार के दो भाइयों में से एक जहां मैट्रिक में पढ़ रहा है, वहीं दूसरा नीट में असफल होने के बाद नशे की लत का शिकार हो चुका है। उसका मुजफ्फरपुर के नशामुक्ति केंद्र में लंबे समय तक इलाज भी कराया गया था।

