लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां का 119 वा उर्स जारी है। सियासी सामाजिक लोगों का जमावड़ा लग रहा है। कांग्रेस कमेटी कि तरफ से चादर चढ़ाई गई। यूपी प्रभारी राजेंद्र गौतम के साथ तमाम कार्यकर्ता पहुंचे । इस दौरान दरगाह के सज्जादानशीन सबाहत हसन शाह, फरहत हसन शाह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सज्जादानशीन ने मुल्क में अमन-शांति की दुआ मांगी। चादर चढ़ाने के बाद राजेंद्र गौतम ने कहा हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह की दरगाह पर कांग्रेस के प्रतिनिधि और नेता कार्यकर्ता समय समय पर आते रहते हैं । आज हम लोग विशेष रूप से उर्स के अवसर पर पहुंच कर चादर चढ़ा कर संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं । दरगाह से हमेशा भाईचारे का संदेश दिया जाता है। हमारे सूफी-संतों ने गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखा है। धर्म की अच्छी बातों का प्रचार करना चाहिए उन्होंने कहा सभी धर्म के लोग आते हैं और बाबा से दुआ मांगते हैं। दरगाह के सज्जादा नशीन सबाहत हसन सभी को साथ लेकर चलते हैं। हमारा देश सर्वधर्म वाला राष्ट्र है। यहां सभी धर्म के लोगों को अपने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काम करने की आजादी है। समाज में जो कमजोर वर्ग के लोग हैं। उनकी सहायता करनी चाहिए। एक दूसरे की भलाई करने से ही समाज आगे बढ़ता है। सभी धर्म में एकता और मानव सेवा का संदेश दिया गया है। पूरे साल लोगों को बांटता है लंगर सज्जाद नशीन सबाहत हसन शाह ने बताया कि शुक्रवार से दादा मियां का उर्स शुरू हुआ है , हजारों कि संख्या में अकीदत मंद पहुंच रहे हैं । दादा मियां ने कौमी एकता की ऐसी मिसाल पेश की जिसकी रोशनी चारों ओर बिखरी हुई है। दादा मियां ने अपने जीवन मे लोगों की भलाई के लिए बहुत सारे काम किये। दरगाह पर पूरे साल लंगर (भंडारा) बंटता है । सभी धर्म के लोग दरगाह पर आते हैं और लंगर चखते हैं।

