ये हैं 30 जाम पॉइंट…:यहां से निकलना जंग जीतने से कम नहीं, वजह- खराब पार्किंग, गड्ढे-मवेशी, जिम्मेदार गायब

ये हैं 30 जाम पॉइंट…:यहां से निकलना जंग जीतने से कम नहीं, वजह- खराब पार्किंग, गड्ढे-मवेशी, जिम्मेदार गायब

ग्वालियर की ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे है। शहर में 30 ऐसे पॉइंट हैं जहां ज्यादा जाम लगता है। हर 5 से 7 मिनट में वाहन रुक जाते हैं। कहीं सड़क के दोनों ओर पार्किंग ने रास्ता घेर रखा है तो कहीं ऑटो और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। हालत यह है कि 100 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को 25 से 30 मिनट तक लग रहे हैं। दैनिक भास्कर की पड़ताल में खुलासा हुआ कि शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाला कोई प्रभावी सिस्टम नहीं है। कई जगह लाल बत्ती जलती रही और वाहन चालक नियम तोड़कर निकलते रहे। कई चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं मिली। सड़क पर बेहिसाब गड्डे और अतिक्रमण था तो कहीं-कहीं मवेशी रास्ता रोककर खड़े थे। अफसर हर चौराहे पर जवानों की तैनाती का दावा करते हैं। हकीकत में जिम्मेदार गायब और जाम ही जाम।
14 लाख आबादी, 8.40 लाख वाहन…सड़कें संकरी
शहर की आबादी करीब 14 लाख है। सड़कों पर 8.40 लाख वाहन दौड़ रहे हैं। 125 तिराहे और चौराहों से शाम को हर घंटे करीब 1.20 लाख वाहन गुजरते हैं। आबादी बढ़ी, वाहन बढ़े। बस सड़कों का चौड़ीकरण नहीं हुआ। इसलिए जाम लगता है। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए सड़कों पर तैनात है। यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई लगातार हो रही है। शहर में जाम की 3 बड़ी वजह हैं। सड़कें संकरी हैं। सड़कों पर अतिक्रमण है। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्यों के कारण कई रास्ते बंद हैं। – धर्मवीर सिंह यादव, एसएसपी एसडीएम रोड: अस्पतालों और मरीजों की गाड़ियों से जाम
सनातन धर्म मंदिर चौराहे से जयारोग्य की ओर जाने वाली सड़क पर 1 घंटे में 7 बार जाम लगा। सड़क के दोनों ओर निजी अस्पताल हैं। मरीज और अस्पतालों के वाहन खड़े होने से जाम लगता है। अस्पताल रोड: 7 से ज्यादा बार रुका ट्रैफिक
शहीद स्तंभ से अस्पताल रोड तिराहे और कटोराताल रोड की ओर बार-बार जाम लगा। सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण एक घंटे में 7 से ज्यादा बार ट्रैफिक रुका। 100 मीटर का सफर तय करने में 20 मिनट लग गए। जाम के कारण लोग यहां फंस जाते हैं। महाराज बाड़ा: दोनों ओर गाड़ियों से जाम
अग्रसेन रोड पर सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा पार्किंग में घिर जाता है। बची हुई जगह से कोई कार या दूसरा चारपहिया वाहन निकलता है, जाम लग जाता है। 2.53 बजे 30 मिनट तक भीषण जाम रहा। नदी गेट: नियम तोड़ने का अड्‌डा
नदी गेट चौराहे पर वाहन चालक नियमों की खुलेआम अनदेखी करते दिखे। करीब 15 मिनट में 15 से 20 वाहन रॉन्ग साइड से निकले। ट्रैफिक नियमों की परवाह किसी को नहीं। जहां जगह मिली, वहीं से वाहन निकालते रहे। जाम लगाने वालों पर एक्शन लेंगे सड़कों पर ठेले वाले, अस्थाई बनती चौपाटी और दुकानदार जो सामान रखकर सड़कों को सकरा बना देते हैं। इनकी वजह से ट्रैफिक जाम के हालात बनते हैं। ऐसे स्थलों का चयन कर सख्त एक्शन लिया जाएगा। जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। – अभिषेक चौधरी, आयुक्त ननि

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *