लखनऊ में नर्सिंग छात्रा से दोस्ती कर शारीरिक शोषण:युवक ने अविवाहित बताकर दोस्ती की, सच सामने आने पर अश्लील फोटो वायरल की

लखनऊ में नर्सिंग छात्रा से दोस्ती कर शारीरिक शोषण:युवक ने अविवाहित बताकर दोस्ती की, सच सामने आने पर अश्लील फोटो वायरल की

लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र में खुद को अविवाहित बताकर एक युवक ने नर्सिंग छात्रा से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर युवक ने छात्रा के साथ मारपीट की और उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाराबंकी की रहने वाली युवती गुडंबा इलाके में किराए पर रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता के मुताबिक, कुछ माह पहले उसकी मुलाकात एक निजी अस्पताल में रसूलपुर, गुडंबा निवासी अजय से हुई थी। बातचीत के दौरान अजय ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। इस दौरान उसने धोखे से मोबाइल फोन में उसकी निजी तस्वीरें भी बना लीं। शादी की बात पर बदला व्यवहार, पता चला आरोपी पहले से शादीशुदा पीड़िता के अनुसार, करीब चार माह बाद जब उसने अजय पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसका व्यवहार बदल गया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती ने जब आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। आरोप है कि विरोध करने पर अजय ने निजी तस्वीरों को लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता की शिकायत पर गुडंबा पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *