बेटी के मर्डर केस में फरार पिता का सरेंडर:कुर्की की कार्रवाई से पहले पहुंचा थाने; मां एक सप्ताह पहले गिरफ्तार, भाई अब भी फरार

बेटी के मर्डर केस में फरार पिता का सरेंडर:कुर्की की कार्रवाई से पहले पहुंचा थाने; मां एक सप्ताह पहले गिरफ्तार, भाई अब भी फरार

शेखपुरा में बेटी की हत्या के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे पिता बच्चनदेव चौहान ने रविवार को नगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर थाना क्षेत्र के कमासी गांव में 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी की हत्या हुई थी। मामले में पुलिस एक सप्ताह पहले उसकी फरार मां अनीता देवी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अनीता देवी सूरदासपुर विद्यालय में शिक्षिका हैं और फिलहाल जेल में बंद हैं। मामले के जांच अधिकारी राजकुमार के अनुसार, रविवार को नगर थाना पुलिस कोर्ट के आदेश पर बच्चनदेव चौहान के घर कुर्की की कार्रवाई करने जा रही थी। इसी दौरान बच्चनदेव चौहान नगर थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया। मामले में फरार चल रहे मृतका के भाई शुभम कुमार की तलाश अभी जारी है। आत्महत्या का रूप देने की हुई थी कोशिश जांच अधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी की उसके घर में ही माता-पिता और भाई ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। हालांकि, पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हत्या का सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता बच्चनदेव चौहान, मां अनीता देवी और भाई शुभम कुमार को आरोपी बनाया था। घटना के बाद तीनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। डाक विभाग में BPM थी चंचला, प्रेम विवाह से नाराज थे परिजन जानकारी के अनुसार, चंचला कुमारी गया के शेरघाटी में डाक विभाग में बीपीएम के पद पर काम करती थी। इसी दौरान उसका नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव निवासी राहुल कुमार से प्रेम संबंध हो गया था। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। बताया जाता है कि चंचला के परिजन इस प्रेम विवाह से खुश नहीं थे। 4 दिसंबर को होनी थी शादी, 25 नवंबर को हो गई हत्या परिजनों ने बाद में दोनों को सामाजिक रूप से शादी कराने का भरोसा दिया। परिजनों के आश्वासन के बाद चंचला और राहुल इसके लिए तैयार हो गए। इसके बाद परिवार की ओर से शादी की तैयारी शुरू कर दी गई थी और शादी के कार्ड भी बांटे जाने लगे थे। दोनों की सामाजिक शादी 4 दिसंबर 2024 को होनी थी। लेकिन शादी से महज कुछ दिन पहले 25 नवंबर को चंचला की उसके घर में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। प्रेमी राहुल को भी फंसाने की हुई थी कोशिश घटना के बाद मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी राहुल कुमार को भी हत्या के मामले में फंसाने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस की जांच में राहुल की हत्या में संलिप्तता नहीं मिली और वह मामले में निर्दोष पाया गया। ‘लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा’ राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह लगातार अधिकारियों और विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाता रहा। उसका कहना है कि लंबे समय तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। राहुल के मुताबिक, नए एसपी हिमांशु के आने के बाद उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर पहले चंचला की मां अनीता देवी की गिरफ्तारी हुई और अब उसके पिता बच्चनदेव चौहान ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में फरार भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। शेखपुरा में बेटी की हत्या के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे पिता बच्चनदेव चौहान ने रविवार को नगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर थाना क्षेत्र के कमासी गांव में 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी की हत्या हुई थी। मामले में पुलिस एक सप्ताह पहले उसकी फरार मां अनीता देवी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अनीता देवी सूरदासपुर विद्यालय में शिक्षिका हैं और फिलहाल जेल में बंद हैं। मामले के जांच अधिकारी राजकुमार के अनुसार, रविवार को नगर थाना पुलिस कोर्ट के आदेश पर बच्चनदेव चौहान के घर कुर्की की कार्रवाई करने जा रही थी। इसी दौरान बच्चनदेव चौहान नगर थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया। मामले में फरार चल रहे मृतका के भाई शुभम कुमार की तलाश अभी जारी है। आत्महत्या का रूप देने की हुई थी कोशिश जांच अधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी की उसके घर में ही माता-पिता और भाई ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। हालांकि, पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हत्या का सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता बच्चनदेव चौहान, मां अनीता देवी और भाई शुभम कुमार को आरोपी बनाया था। घटना के बाद तीनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। डाक विभाग में BPM थी चंचला, प्रेम विवाह से नाराज थे परिजन जानकारी के अनुसार, चंचला कुमारी गया के शेरघाटी में डाक विभाग में बीपीएम के पद पर काम करती थी। इसी दौरान उसका नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव निवासी राहुल कुमार से प्रेम संबंध हो गया था। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। बताया जाता है कि चंचला के परिजन इस प्रेम विवाह से खुश नहीं थे। 4 दिसंबर को होनी थी शादी, 25 नवंबर को हो गई हत्या परिजनों ने बाद में दोनों को सामाजिक रूप से शादी कराने का भरोसा दिया। परिजनों के आश्वासन के बाद चंचला और राहुल इसके लिए तैयार हो गए। इसके बाद परिवार की ओर से शादी की तैयारी शुरू कर दी गई थी और शादी के कार्ड भी बांटे जाने लगे थे। दोनों की सामाजिक शादी 4 दिसंबर 2024 को होनी थी। लेकिन शादी से महज कुछ दिन पहले 25 नवंबर को चंचला की उसके घर में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। प्रेमी राहुल को भी फंसाने की हुई थी कोशिश घटना के बाद मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी राहुल कुमार को भी हत्या के मामले में फंसाने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस की जांच में राहुल की हत्या में संलिप्तता नहीं मिली और वह मामले में निर्दोष पाया गया। ‘लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा’ राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह लगातार अधिकारियों और विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाता रहा। उसका कहना है कि लंबे समय तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। राहुल के मुताबिक, नए एसपी हिमांशु के आने के बाद उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर पहले चंचला की मां अनीता देवी की गिरफ्तारी हुई और अब उसके पिता बच्चनदेव चौहान ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में फरार भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *