कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र की मुरादपुर पंचायत के वार्ड नंबर-6 स्थित डुमरिया दियारा में रविवार को 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान मोहम्मद तबारक के रूप में हुई है। उसका शव बांसबिट्टा के पास एक मचान के नजदीक से बरामद किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव मिलने की सूचना पर कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से संभावित सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही, आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। चचेरे भाई ने प्रेम प्रसंग से जोड़ा मामला मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद जिबराइल ने तबारक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से हत्या की वजह या इसमें किसी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र की मुरादपुर पंचायत के वार्ड नंबर-6 स्थित डुमरिया दियारा में रविवार को 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान मोहम्मद तबारक के रूप में हुई है। उसका शव बांसबिट्टा के पास एक मचान के नजदीक से बरामद किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव मिलने की सूचना पर कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से संभावित सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही, आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। चचेरे भाई ने प्रेम प्रसंग से जोड़ा मामला मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद जिबराइल ने तबारक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से हत्या की वजह या इसमें किसी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

