पुराने प्रेम प्रसंग का बदला लेने पहुंचा था घर, अरेस्ट:कैमूर में अवैध कट्टा और कारतूस बरामद, ERV-21 टीम ने घेराबंदी की

पुराने प्रेम प्रसंग का बदला लेने पहुंचा था घर, अरेस्ट:कैमूर में अवैध कट्टा और कारतूस बरामद, ERV-21 टीम ने घेराबंदी की

कैमूर के चांद थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक की हत्या करने की नीयत से उसके घर में घुसने की तैयारी में था। समय रहते मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, झझनी गांव निवासी अमरेन्द्र ठाकुर को गोली मारने की योजना की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद चांद थाना की ERV-21 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एक हाथ में कट्टा, दूसरे में था जिंदा कारतूस पुलिस ने मौके से सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके एक हाथ में अवैध देशी कट्टा और दूसरे हाथ में जिंदा कारतूस था। तलाशी लेने पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया। पुराने प्रेम प्रसंग के विवाद में वारदात की तैयारी पुलिस के मुताबिक, आरोपी और अमरेन्द्र ठाकुर के बीच पुराने प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आरोपी ने कथित तौर पर गोली मारने की योजना बनाई थी। हालांकि, वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पहले से दर्ज है आपराधिक मामला गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यम कुमार, पिता अरुण पाण्डेय, निवासी चांद थाना क्षेत्र, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चांद थाना में पहले भी कांड संख्या 75/26 दर्ज है। इस मामले में पुलिस आरोप पत्र संख्या 127/26 दिनांक 31 मार्च 2026 को न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। एफआईआर दर्ज, आगे की कार्रवाई शुरू पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामदगी के मामले में नई प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। कैमूर के चांद थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक की हत्या करने की नीयत से उसके घर में घुसने की तैयारी में था। समय रहते मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, झझनी गांव निवासी अमरेन्द्र ठाकुर को गोली मारने की योजना की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद चांद थाना की ERV-21 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एक हाथ में कट्टा, दूसरे में था जिंदा कारतूस पुलिस ने मौके से सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके एक हाथ में अवैध देशी कट्टा और दूसरे हाथ में जिंदा कारतूस था। तलाशी लेने पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया। पुराने प्रेम प्रसंग के विवाद में वारदात की तैयारी पुलिस के मुताबिक, आरोपी और अमरेन्द्र ठाकुर के बीच पुराने प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आरोपी ने कथित तौर पर गोली मारने की योजना बनाई थी। हालांकि, वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पहले से दर्ज है आपराधिक मामला गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यम कुमार, पिता अरुण पाण्डेय, निवासी चांद थाना क्षेत्र, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चांद थाना में पहले भी कांड संख्या 75/26 दर्ज है। इस मामले में पुलिस आरोप पत्र संख्या 127/26 दिनांक 31 मार्च 2026 को न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। एफआईआर दर्ज, आगे की कार्रवाई शुरू पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामदगी के मामले में नई प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *