लखीमपुर खीरी के बाकी गंज पंचायत में काकोरी मार्ग करीब एक साल से खराब हालत में है। खुटार गोला नेशनल हाईवे से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की खराब हालत के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गड्ढों की वजह से आवागमन ठप सा हो गया है और आए दिन हादसे होते रहते हैं। हरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, लालाराम, अशर्फीलाल, संजय कुमार और अनिल कुमार जैसे कई ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर टीम को बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD), लखीमपुर खीरी के प्रमुख अभियंता मुकेश शर्मा को भी इस बारे में जानकारी दी। शर्मा जी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि सड़क को जल्द ही ठीक कराया जाएगा, जिससे हादसों को रोका जा सके और समस्या का समाधान हो।

