बादली के नव दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू:कथा प्रवक्ता निर्मल जी दासानुदास ने बताया महत्व, 7 दिन तक चलेगा आयोजन

बादली के नव दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू:कथा प्रवक्ता निर्मल जी दासानुदास ने बताया महत्व, 7 दिन तक चलेगा आयोजन

रामपुर में टांडा के बादली स्थित नव दुर्गा प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है। यह आयोजन 4 से 10 सितंबर तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक श्रद्धालु कथा सुनेंगे। कथा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्ति से भर गया। कथा प्रवक्ता निर्मल जी दासानुदास ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का महत्व विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को भक्ति, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आयोजकों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति के महत्व और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालु रोज मंदिर पहुंच रहे हैं। कथा आयोजन में अमित, दीपक, कपिल सिंह, देव ठाकुर, आयुष, पप्पू, रामफूल, रोहित, मोनू, मनवीर, विशेष, गौरव, विकास, हिमांशु और बाबू समेत कई भक्त मौजूद रहे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा सुनने और धर्मलाभ लेने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *