नशे के खिलाफ रायपुर की आवाज बनेगा MYFM:D-Negative आज़ादी नशे से’ अभियान शुरू, RJ ऋषभ 51 घंटे रहेंगे जेल में

नशे के खिलाफ रायपुर की आवाज बनेगा MYFM:D-Negative आज़ादी नशे से’ अभियान शुरू, RJ ऋषभ 51 घंटे रहेंगे जेल में

रायपुर में नशे के खिलाफ MYFM ने ‘D-Negative आज़ादी नशे से’ अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य शहरवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को इसके खिलाफ एकजुट करना है। MYFM कार्यालय में अभियान के पोस्टर लॉन्च किए गए। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक, खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अभियान को समर्थन दिया। RJ ऋषभ 51 घंटे जेल में रहेंगे अभियान के तहत MYFM के RJ ऋषभ लगातार 51 घंटे जेल में रहेंगे। आयोजकों के मुताबिक, यह पहल नशे की लत को एक ऐसी ‘जेल’ के प्रतीक के तौर पर दिखाती है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। नशे का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार इसकी चपेट में आता है। अभियान के तहत रायपुर में एक लाख थंब इंप्रेशन जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि हर थंब इंप्रेशन नशे के खिलाफ एक व्यक्ति के संकल्प का प्रतीक होगा। 11 से 13 सितंबर तक मैग्नेटो में आयोजन MYFM ने रायपुरवासियों से 11, 12 और 13 सितंबर को मैग्नेटो द मॉल पहुंचकर अभियान में शामिल होने की अपील की है। लोग यहां अपना थंब इंप्रेशन देकर नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगे और RJ ऋषभ का हौसला बढ़ाएंगे। पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. कृतिका जैन, फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिसदा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षक रश्मि तिर्की, डॉ. राधिका यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *