लखनऊ में पंकज चौधरी ने किया गुरुजन संवाद:शिक्षक दिवस पर अपने आवास पर शिक्षकों से की बात, राष्ट्र निर्माण पर चर्चा

लखनऊ में पंकज चौधरी ने किया गुरुजन संवाद:शिक्षक दिवस पर अपने आवास पर शिक्षकों से की बात, राष्ट्र निर्माण पर चर्चा

लखनऊ में शिक्षक दिवस के मौके पर 6-ए, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित आवास पर ‘गुरुजन संवाद’ कार्यक्रम हुआ। इसमें भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शिक्षकों से सीधी बात की। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर बात की। उन्होंने भावी पीढ़ी के निर्माण में शिक्षकों के महत्व को बताया। चौधरी ने कहा कि शिक्षक सिर्फ कोर्स नहीं पढ़ाते, बल्कि बच्चों में संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना भी जगाते हैं। स्कूलों के अनुभव और नए तरीकों को साझा किया संवाद के दौरान शिक्षकों ने अपने स्कूलों के अनुभव और नए तरीकों को साझा किया। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षकों ने कहा कि बदलते समय में शिक्षा को व्यावहारिक और रोजगार दिलाने वाली बनाना जरूरी है। इसके साथ ही नैतिक मूल्यों को भी शामिल करना बहुत अहम है। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह ने अपने नए अनुभवों और चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और मध्यम वर्ग के परिवार बच्चों के साइंस मॉडल और नए आइडिया के लिए ज्यादा पैसे नहीं दे पाते। इससे बच्चे रुचि लेने में हिचकिचाते हैं। हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि उनके लगातार निजी प्रयासों और बच्चों को सही राह दिखाने से अब हालात बदले हैं। शिक्षकों से नए तरीकों को बढ़ावा देने की अपील कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों का सम्मान करती है और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए तैयार है। नीरज सिंह ने पंकज चौधरी के प्रेरणादायक विचारों और केंद्र-राज्य सरकार की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने शिक्षकों से नए तरीकों को बढ़ावा देने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *