ललितपुर में 13 साल की किशोरी से रेप, गर्भवती हुई:मां की शिकायत पर FIR, एक आरोपी हिरासत में, चार माह पहले किया था रेप

ललितपुर में 13 साल की किशोरी से रेप, गर्भवती हुई:मां की शिकायत पर FIR, एक आरोपी हिरासत में, चार माह पहले किया था रेप

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार रात करीब 8 बजे एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। चार महीने पहले घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले एक युवक उनके घर में घुस आया था। आरोप है कि युवक ने उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका एक साथी घर के बाहर निगरानी कर रहा था। आरोपियों ने किशोरी को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। डरी रहने लगी किशोरी, पेट बढ़ने पर मां को बताई बात घटना के बाद से किशोरी काफी डरी-सहमी रहने लगी थी। कुछ समय बाद उसका पेट भी बढ़ने लगा। मां के लगातार पूछने पर 24 अगस्त को किशोरी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। उसने बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना की जानकारी गांव के लोगों और आरोपियों को देने पर युवक और उसके साथी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवक हिरासत में, पूछताछ जारी शनिवार को पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *