सीतामढ़ी में 1 करोड़ का गांजा पकड़ा,नेपाल का तस्कर अरेस्ट:भारत-नेपाल बॉर्डर पर सोनबरसा में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, 202.6KG बरामद

सीतामढ़ी में 1 करोड़ का गांजा पकड़ा,नेपाल का तस्कर अरेस्ट:भारत-नेपाल बॉर्डर पर सोनबरसा में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, 202.6KG बरामद

सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोनबरसा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 202.6 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 1 करोड़ 1 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि सोनबरसा थाना क्षेत्र में गांजा की बड़ी खेप पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गांजा की खेप के साथ पकड़ा गया। नेपाल के सर्लाही का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है। वह नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा की पूरी खेप जब्त कर ली है। कहां से आई खेप, कहां होनी थी सप्लाई? पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। सीमा क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी एसपी अमित रंजन ने कहा कि जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोनबरसा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 202.6 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 1 करोड़ 1 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि सोनबरसा थाना क्षेत्र में गांजा की बड़ी खेप पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गांजा की खेप के साथ पकड़ा गया। नेपाल के सर्लाही का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है। वह नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा की पूरी खेप जब्त कर ली है। कहां से आई खेप, कहां होनी थी सप्लाई? पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। सीमा क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी एसपी अमित रंजन ने कहा कि जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *