मुजफ्फरपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुजफ्फरपुर पुलिस और मद्यनिषेध पटना की संयुक्त टीम ने तीन संदिग्ध ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में इनके पास से 185 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई है। गिरफ्तार तीनों आरोपी वैशाली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग मुजफ्फरपुर से नशीला पदार्थ लेकर वैशाली में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। इसके बदले इन्हें एक खेप पहुंचाने के लिए करीब 5 हजार रुपये मिलते थे। ट्रेन से मुजफ्फरपुर आते, बाइक सवार तस्करों से लेते थे ड्रग्स एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वे पिछले कुछ महीनों से इस काम में शामिल थे। ये लोग वैशाली से ट्रेन के जरिए मुजफ्फरपुर आते थे। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद गिरोह के कुछ लोग बाइक से उन्हें नशीला पदार्थ उपलब्ध कराते थे। ब्रह्मपुरा के अलावा सदर और अयाचपुर क्षेत्र में भी कुछ स्थानों से ड्रग्स लेने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद आरोपी नशीला पदार्थ लेकर वैशाली लौट जाते थे। वैशाली में दुकानों और लोगों तक पहुंचाते थे माल पुलिस के अनुसार, आरोपी मुजफ्फरपुर से ड्रग्स लेकर वैशाली जिले में अलग-अलग स्थानों पर इसकी सप्लाई करते थे। पूछताछ में कुछ दुकानों और कुछ लोगों तक नशीला पदार्थ पहुंचाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में भी जानकारी दी है। एक ट्रिप के मिलते थे 5 हजार रुपये प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें नशीला पदार्थ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए पैसे दिए जाते थे। एक खेप पहुंचाने के एवज में करीब 5 हजार रुपये मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कौन लोग नशीला पदार्थ उपलब्ध कराते थे और वैशाली में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। 185 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, मोबाइल और बाइक जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 185 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और करीब 12 ग्राम वजन की सोने जैसी धातु की चेन व अंगूठी भी जब्त की गई है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बरामद पदार्थ की जांच की प्रक्रिया भी की जा रही है। तीनों की पहचान, अन्य आरोपियों की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार निवासी जरुआ, थाना नगर, वैशाली; सोनू कुमार राय निवासी कंचनपुर, थाना बिदुपुर, वैशाली और सकलदीप राय निवासी जरुआ, थाना नगर, वैशाली के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनके खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई चल रही है, इसलिए फिलहाल उन नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता। ब्रह्मपुरा, सदर और अहियापुर के कनेक्शन की जांच पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार आरोपियों को ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले लोग कौन हैं। पूछताछ में ब्रह्मपुरा के साथ सदर और अहियापुर में कुछ प्वाइंट से नशीला पदार्थ लेने की जानकारी सामने आई है। इन स्थानों पर भी पुलिस की नजर है। वहीं वैशाली में जिन जगहों और लोगों तक ड्रग्स पहुंचाए जाने की बात सामने आई है, वहां भी छापेमारी की तैयारी है। एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। ब्रह्मपुरा थाना में कांड संख्या 275/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। मुजफ्फरपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुजफ्फरपुर पुलिस और मद्यनिषेध पटना की संयुक्त टीम ने तीन संदिग्ध ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में इनके पास से 185 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई है। गिरफ्तार तीनों आरोपी वैशाली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग मुजफ्फरपुर से नशीला पदार्थ लेकर वैशाली में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। इसके बदले इन्हें एक खेप पहुंचाने के लिए करीब 5 हजार रुपये मिलते थे। ट्रेन से मुजफ्फरपुर आते, बाइक सवार तस्करों से लेते थे ड्रग्स एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वे पिछले कुछ महीनों से इस काम में शामिल थे। ये लोग वैशाली से ट्रेन के जरिए मुजफ्फरपुर आते थे। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद गिरोह के कुछ लोग बाइक से उन्हें नशीला पदार्थ उपलब्ध कराते थे। ब्रह्मपुरा के अलावा सदर और अयाचपुर क्षेत्र में भी कुछ स्थानों से ड्रग्स लेने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद आरोपी नशीला पदार्थ लेकर वैशाली लौट जाते थे। वैशाली में दुकानों और लोगों तक पहुंचाते थे माल पुलिस के अनुसार, आरोपी मुजफ्फरपुर से ड्रग्स लेकर वैशाली जिले में अलग-अलग स्थानों पर इसकी सप्लाई करते थे। पूछताछ में कुछ दुकानों और कुछ लोगों तक नशीला पदार्थ पहुंचाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में भी जानकारी दी है। एक ट्रिप के मिलते थे 5 हजार रुपये प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें नशीला पदार्थ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए पैसे दिए जाते थे। एक खेप पहुंचाने के एवज में करीब 5 हजार रुपये मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कौन लोग नशीला पदार्थ उपलब्ध कराते थे और वैशाली में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। 185 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, मोबाइल और बाइक जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 185 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और करीब 12 ग्राम वजन की सोने जैसी धातु की चेन व अंगूठी भी जब्त की गई है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बरामद पदार्थ की जांच की प्रक्रिया भी की जा रही है। तीनों की पहचान, अन्य आरोपियों की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार निवासी जरुआ, थाना नगर, वैशाली; सोनू कुमार राय निवासी कंचनपुर, थाना बिदुपुर, वैशाली और सकलदीप राय निवासी जरुआ, थाना नगर, वैशाली के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनके खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई चल रही है, इसलिए फिलहाल उन नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता। ब्रह्मपुरा, सदर और अहियापुर के कनेक्शन की जांच पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार आरोपियों को ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले लोग कौन हैं। पूछताछ में ब्रह्मपुरा के साथ सदर और अहियापुर में कुछ प्वाइंट से नशीला पदार्थ लेने की जानकारी सामने आई है। इन स्थानों पर भी पुलिस की नजर है। वहीं वैशाली में जिन जगहों और लोगों तक ड्रग्स पहुंचाए जाने की बात सामने आई है, वहां भी छापेमारी की तैयारी है। एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। ब्रह्मपुरा थाना में कांड संख्या 275/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।

