गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के पतहरा गांव में किराना दुकान से चोरी का विरोध करना एक वृद्ध को भारी पड़ गया। आरोप है कि चोरी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने 70 वर्षीय मजिस्टर राय की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की करीब 15 दिनों तक सदर अस्पताल में इलाज चलने के बाद शनिवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान पतहरा गांव निवासी 70 वर्षीय मजिस्टर राय के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 19 तारीख को दुकान से चोरी का आरोप बताया जाता है कि बीते 19 तारीख को पतहरा गांव स्थित एक किराना दुकान से एक युवक ने कथित तौर पर 3 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। वृद्ध मजिस्टर राय ने चोरी का विरोध किया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक के परिजन वहां पहुंच गए और विवाद करने लगे। विरोध के बाद लाठी-डंडों से पिटाई का आरोप परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मजिस्टर राय की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पिछले करीब 15 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान तोड़ा दम मजिस्टर राय की हालत गंभीर बनी हुई थी। शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश परिजनों ने मारपीट को ही वृद्ध की मौत का कारण बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के पतहरा गांव में किराना दुकान से चोरी का विरोध करना एक वृद्ध को भारी पड़ गया। आरोप है कि चोरी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने 70 वर्षीय मजिस्टर राय की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की करीब 15 दिनों तक सदर अस्पताल में इलाज चलने के बाद शनिवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान पतहरा गांव निवासी 70 वर्षीय मजिस्टर राय के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 19 तारीख को दुकान से चोरी का आरोप बताया जाता है कि बीते 19 तारीख को पतहरा गांव स्थित एक किराना दुकान से एक युवक ने कथित तौर पर 3 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। वृद्ध मजिस्टर राय ने चोरी का विरोध किया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक के परिजन वहां पहुंच गए और विवाद करने लगे। विरोध के बाद लाठी-डंडों से पिटाई का आरोप परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मजिस्टर राय की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पिछले करीब 15 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान तोड़ा दम मजिस्टर राय की हालत गंभीर बनी हुई थी। शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश परिजनों ने मारपीट को ही वृद्ध की मौत का कारण बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

