बिहारशरीफ में जदयू ने मनाया जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस:श्रवण कुमार बोले- ‘नब्बे भाग हमारा है’; शिक्षक दिवस पर राधाकृष्णन को किया याद

बिहारशरीफ में जदयू ने मनाया जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस:श्रवण कुमार बोले- ‘नब्बे भाग हमारा है’; शिक्षक दिवस पर राधाकृष्णन को किया याद

बिहारशरीफ के दीपनगर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से अमर शहीद बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस और पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ दोनों विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अधिकारों के लिए समर्पित रहा जगदेव बाबू का जीवन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित, दलित और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनका प्रसिद्ध नारा- ‘सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है’- आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू ने सामाजिक क्रांति का मार्ग दिखाते हुए कहा था कि पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। आज समाज के वंचित वर्गों का सत्ता में प्रतिनिधित्व उनकी शहादत का ही सुफल है। उनके विचारों पर चलकर शिक्षा, समानता और हक की लड़ाई को मजबूत करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को किया याद शिक्षक दिवस के संदर्भ में बोलते हुए मंत्री ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गुरु ही समाज को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। डॉ. राधाकृष्णन मानते थे कि सच्चा शिक्षक वह है, जो छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों के बुनियादी ढांचे के विकास और शिक्षकों के सम्मान के लिए पूरी तरह संकल्पित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर जदयू प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्र. कुशवाहा, जिला प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, माणिकचंद कुशवाहा, निरंजना गुप्ता, इमरान रिजवी, उपप्रमुख चुन्नी लाल मौर्य, संजय प्र. कुशवाहा, इंदू देवी, जीतन चौहान, रंजीत सिंह, डॉ. बी.पी. भारती, रविन्द्र कुशवाहा, प्रमोद यादव, प्रीतम राज उर्फ सन्नी पटेल, सरयुग रविदास, संजय राम, बिट्टू कुशवाहा, संजय राउत, दिनेश साव, इंदू चौहान, बाल्मीकि प्रसाद, ध्रुव प्रसाद, आनंद वर्मा, सकलदीप प्रसाद, मुन्ना मांझी, प्रदीप कुशवाहा, संजीत पटेल, सीताराम कुशवाहा, अर्णव आर्या, पवन शर्मा, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, सन्नी कुशवाहा, वरन केवट, सुबोध राउत और टुन्नी कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिहारशरीफ के दीपनगर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से अमर शहीद बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस और पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ दोनों विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अधिकारों के लिए समर्पित रहा जगदेव बाबू का जीवन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित, दलित और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनका प्रसिद्ध नारा- ‘सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है’- आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू ने सामाजिक क्रांति का मार्ग दिखाते हुए कहा था कि पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। आज समाज के वंचित वर्गों का सत्ता में प्रतिनिधित्व उनकी शहादत का ही सुफल है। उनके विचारों पर चलकर शिक्षा, समानता और हक की लड़ाई को मजबूत करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को किया याद शिक्षक दिवस के संदर्भ में बोलते हुए मंत्री ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गुरु ही समाज को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। डॉ. राधाकृष्णन मानते थे कि सच्चा शिक्षक वह है, जो छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों के बुनियादी ढांचे के विकास और शिक्षकों के सम्मान के लिए पूरी तरह संकल्पित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर जदयू प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्र. कुशवाहा, जिला प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, माणिकचंद कुशवाहा, निरंजना गुप्ता, इमरान रिजवी, उपप्रमुख चुन्नी लाल मौर्य, संजय प्र. कुशवाहा, इंदू देवी, जीतन चौहान, रंजीत सिंह, डॉ. बी.पी. भारती, रविन्द्र कुशवाहा, प्रमोद यादव, प्रीतम राज उर्फ सन्नी पटेल, सरयुग रविदास, संजय राम, बिट्टू कुशवाहा, संजय राउत, दिनेश साव, इंदू चौहान, बाल्मीकि प्रसाद, ध्रुव प्रसाद, आनंद वर्मा, सकलदीप प्रसाद, मुन्ना मांझी, प्रदीप कुशवाहा, संजीत पटेल, सीताराम कुशवाहा, अर्णव आर्या, पवन शर्मा, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, सन्नी कुशवाहा, वरन केवट, सुबोध राउत और टुन्नी कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *