नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कांग्रेस ने शिक्षक दिवस के दिन आज ‘कफन पदयात्रा’ निकाली। कांग्रेसियों के साथ अतिथि शिक्षक भी इस पदयात्रा में शामिल हुए। वहीं बिहार के 18 जिलों में बाढ़ का पानी फैल चुका है। इससे 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इधर रोहतास में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे 6 साल के बच्चे की माला का मोती निगलने से मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. टीचर्स-डे पर शिक्षकों ने सरकार-पुलिस से मांगी भीख बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कांग्रेस ने शिक्षक दिवस के दिन आज ‘कफन पदयात्रा’ निकाली। ये यात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर विधानसभा तक जानी थी। इससे पहले पुलिस ने सभी नेताओं को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोक दिया। कांग्रेसियों के साथ अतिथि शिक्षक भी इस पदयात्रा में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें 2. बिहार की आम जनमत पार्टी को 620 करोड़ का चंदा बिहार की छोटी सी आम जनमत पार्टी को साल 2023-24 में 620 करोड़ का भारी भरकम चंदा भी मिला था। BBC के इस खुलासे के बाद अब ये पार्टी सुर्खियों में है। ये चंदा कांग्रेस पार्टी के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। कांग्रेस को 281 करोड़ का चंदा मिला था। सैकड़ों करोड़ के चंदे वाली पार्टी होने के बावजूद 2024 के लोकसभा चुनाव में आम जनमत पार्टी ने अपना केवल एक उम्मीदवार चुनाव में खड़ा किया था। पूरी खबर पढ़ें 3. बिहार के 18 जिलों में बाढ़, लाखों लोग प्रभावित बिहार के 18 जिलों में बाढ़ का पानी फैल चुका है। इससे 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पटना में गंगा के बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है। पिछले 24 घंटे में दीघा में 10 सेमी, गांधी घाट में 11 सेमी और हाथीदह में 21 सेमी जलस्तर बढ़ा है। तीनों गेज पॉइंट पर गंगा लाल निशान से ऊपर है। बाढ़ के कारण पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें 4. कृष्ण बने बच्चे ने माला का मोती निगला, मौत रोहतास में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे 6 साल के बच्चे की माला का मोती निगलने से मौत हो गई। घटना कोचस प्रखंड की है। मृतक की पहचान भगीरथा गांव के विमलेश यादव के बेटे आर्यन यादव के रूप में हुई है। विमलेश यादव भगीरथा गांव में किराए का मकान लेकर मशरूम उत्पादन का व्यापार करते हैं। आर्यन विमलेश का इकलौता बेटा था। पूरी खबर पढ़ें 5. भोजपुर में 200 रुपए के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या भोजपुर में शुक्रवार की देर शाम एक पति ने 200 रुपए के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी लाश को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 6. इलाज कराने आई नाबालिग से 3 युवकों ने किया गैंगरेप सीतामढ़ी में इलाज कराने आई नाबालिग आठवीं की छात्रा से 3 युवकों ने गैंगरेप किया है। बच्ची गुरुवार की शाम मां का डॉक्टर से दिखाने सदर अस्पताल आई थी। रास्ते में मां एक जगह पानी पीने के लिए रुकी। इसी दौरान वो रास्ता भटक गई और ऑटो चालक ने बहला-फुसलाकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। 6 km दूर ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची का रेप किया। पूरी खबर पढ़ें 7. शिक्षक दिवस पर बिहार के 38 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है।इस अवसर पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें 8. जन्माष्टमी पर मुजफ्फरपुर में 55, पटना में 46 बच्चों का जन्म श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के अस्पतालों में 55 नवजातों का जन्म हुआ। इनमें नॉर्मल डिलीवरी के साथ सिजेरियन से जन्म लेने वाले बच्चे भी शामिल हैं। वहीं जन्माष्टमी के मौके पर पटना के अलग-अलग अस्पतालों में 45 बच्चों ने जन्म लिया। नवजात बच्चों की किलकारियों से अस्पताल परिसर में उत्सव जैसा माहौल दिखा। कई परिवारों के लिए त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 9. बेगूसराय में देश का दूसरा सबसे बड़ा कृष्ण जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बेगूसराय में बिहार का सबसे बड़ा जन्माष्टमी मेला का आयोजन किया गया है। ये मेला वृंदावन के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा जन्माष्टमी मेला भी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार शाम मेले का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, गन्ना मंत्री संजय पासवान के साथ जिले के अन्य विधायक भी मौजूद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 4 जिलों में कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने बिहार के 4 जिले सुपौल, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में कल यानी रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेज अलर्ट वाले जिलों में तेज हवा चलने के साथ ही मेघ गर्जन की भी आशंका जताई गई है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कांग्रेस ने शिक्षक दिवस के दिन आज ‘कफन पदयात्रा’ निकाली। कांग्रेसियों के साथ अतिथि शिक्षक भी इस पदयात्रा में शामिल हुए। वहीं बिहार के 18 जिलों में बाढ़ का पानी फैल चुका है। इससे 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इधर रोहतास में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे 6 साल के बच्चे की माला का मोती निगलने से मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. टीचर्स-डे पर शिक्षकों ने सरकार-पुलिस से मांगी भीख बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कांग्रेस ने शिक्षक दिवस के दिन आज ‘कफन पदयात्रा’ निकाली। ये यात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर विधानसभा तक जानी थी। इससे पहले पुलिस ने सभी नेताओं को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोक दिया। कांग्रेसियों के साथ अतिथि शिक्षक भी इस पदयात्रा में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें 2. बिहार की आम जनमत पार्टी को 620 करोड़ का चंदा बिहार की छोटी सी आम जनमत पार्टी को साल 2023-24 में 620 करोड़ का भारी भरकम चंदा भी मिला था। BBC के इस खुलासे के बाद अब ये पार्टी सुर्खियों में है। ये चंदा कांग्रेस पार्टी के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। कांग्रेस को 281 करोड़ का चंदा मिला था। सैकड़ों करोड़ के चंदे वाली पार्टी होने के बावजूद 2024 के लोकसभा चुनाव में आम जनमत पार्टी ने अपना केवल एक उम्मीदवार चुनाव में खड़ा किया था। पूरी खबर पढ़ें 3. बिहार के 18 जिलों में बाढ़, लाखों लोग प्रभावित बिहार के 18 जिलों में बाढ़ का पानी फैल चुका है। इससे 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पटना में गंगा के बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है। पिछले 24 घंटे में दीघा में 10 सेमी, गांधी घाट में 11 सेमी और हाथीदह में 21 सेमी जलस्तर बढ़ा है। तीनों गेज पॉइंट पर गंगा लाल निशान से ऊपर है। बाढ़ के कारण पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें 4. कृष्ण बने बच्चे ने माला का मोती निगला, मौत रोहतास में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे 6 साल के बच्चे की माला का मोती निगलने से मौत हो गई। घटना कोचस प्रखंड की है। मृतक की पहचान भगीरथा गांव के विमलेश यादव के बेटे आर्यन यादव के रूप में हुई है। विमलेश यादव भगीरथा गांव में किराए का मकान लेकर मशरूम उत्पादन का व्यापार करते हैं। आर्यन विमलेश का इकलौता बेटा था। पूरी खबर पढ़ें 5. भोजपुर में 200 रुपए के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या भोजपुर में शुक्रवार की देर शाम एक पति ने 200 रुपए के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी लाश को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 6. इलाज कराने आई नाबालिग से 3 युवकों ने किया गैंगरेप सीतामढ़ी में इलाज कराने आई नाबालिग आठवीं की छात्रा से 3 युवकों ने गैंगरेप किया है। बच्ची गुरुवार की शाम मां का डॉक्टर से दिखाने सदर अस्पताल आई थी। रास्ते में मां एक जगह पानी पीने के लिए रुकी। इसी दौरान वो रास्ता भटक गई और ऑटो चालक ने बहला-फुसलाकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। 6 km दूर ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची का रेप किया। पूरी खबर पढ़ें 7. शिक्षक दिवस पर बिहार के 38 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है।इस अवसर पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें 8. जन्माष्टमी पर मुजफ्फरपुर में 55, पटना में 46 बच्चों का जन्म श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के अस्पतालों में 55 नवजातों का जन्म हुआ। इनमें नॉर्मल डिलीवरी के साथ सिजेरियन से जन्म लेने वाले बच्चे भी शामिल हैं। वहीं जन्माष्टमी के मौके पर पटना के अलग-अलग अस्पतालों में 45 बच्चों ने जन्म लिया। नवजात बच्चों की किलकारियों से अस्पताल परिसर में उत्सव जैसा माहौल दिखा। कई परिवारों के लिए त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 9. बेगूसराय में देश का दूसरा सबसे बड़ा कृष्ण जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बेगूसराय में बिहार का सबसे बड़ा जन्माष्टमी मेला का आयोजन किया गया है। ये मेला वृंदावन के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा जन्माष्टमी मेला भी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार शाम मेले का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, गन्ना मंत्री संजय पासवान के साथ जिले के अन्य विधायक भी मौजूद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 4 जिलों में कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने बिहार के 4 जिले सुपौल, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में कल यानी रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेज अलर्ट वाले जिलों में तेज हवा चलने के साथ ही मेघ गर्जन की भी आशंका जताई गई है।

