कानपुर के बिनगवां स्थित पांडु नदी पर रोजाना दो सौ सीवेज टैंकर, सीवेज का पानी गिराते है। ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया है, बाढ़ के चलते यह पानी लोगो के घरों में घुस गया है, उसी में सीवेज टैंकर का खाली होना बीमारियों को दावत देने जैसा है, ग्रामीणों ने इसपर विरोध जताया है। मामले में सदर SDM ने जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। कानपुर सदर तहसील क्षेत्र के बिनगवां निवासी अजय, सुशील, मनोज कुमार, अरविंद, आशुतोष, मुकुल आदि ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस को शिकायत की, लेकिन सीवेज टैंकर वाले पांडु नदी में रोजाना सीवेज का पानी गिरा रहे है। उन्होंने कई बार विरोध किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इस समय पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जलस्तर बढ़ने से लोगो के घरों में नदी का पानी पहुंच गया है, ग्रामीणों ने बताया कि बिनगवां में सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थित है, यहां पर सीवेज का पानी गिराने में प्रति टैंकर आवश्यक शुल्क लगता है। सरकारी शुल्क को बचाने के लिए टैंकर चालक बिनगवां स्थित पांडु नदी के किनारे सीवेज टैंकर को गिराकर चले जाते है, जिससे यहां पर दुर्गंध फैल रही है, कानपुर सागर हाइवे के किनारे रोजाना लगभग दो सौ सीवेज टैंकर खाली हो रहे है। ग्रामीणों ने मामले में अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है। लोग बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई SDM बोले- जांच कर करेंगे कड़ी कार्रवाई कानपुर सदर SDM/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह ने बताया कि पांडु नदी में सीवेज टैंकर का पानी गिराने की सूचना मिली है, लेखपाल को जांच के लिए भेजा है, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

