भाकियू चढ़ूनी ने गन्ने का भाव 600 रुपये करने की:जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

भाकियू चढ़ूनी ने गन्ने का भाव 600 रुपये करने की:जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

बागपत में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने किसानों की कई समस्याओं और मांगो को लेकर जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन दिया। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया है। संगठन ने किसानों के हित में कई मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की है। भाकियू चढ़ूनी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भी चिंता जताई। संगठन ने कहा कि ऐसा कोई समझौता लागू नहीं किया जाना चाहिए, जिससे देश के किसानों और मजदूरों पर बुरा असर पड़े। किसानों ने गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग की। साथ ही चीनी का सरकारी रेट 60 रुपये प्रति किलो निर्धारित करने की भी मांग की गई। ज्ञापन में गन्ना कानून 1966 के तहत किसानों के बकाया भुगतान पर ब्याज दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा गन्ना मिलों पर लंबित भुगतान जल्द कराने और घटतौली पर रोक लगाने की भी मांग की गई। किसानों ने देशभर के किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, आम आदमी को मुफ्त शिक्षा और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। संगठन ने सरकारी विद्यालयों को बंद किए जाने का विरोध करते हुए बंद स्कूलों को दोबारा शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने और लंबे समय से नहीं बढ़ाए गए सर्किल रेट में बढ़ोतरी किए जाने की मांग भी शामिल थीं। भाकियू चढ़ूनी ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगो पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *