बक्सर के बालिका मध्य विद्यालय रामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित:बच्चों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

बक्सर के बालिका मध्य विद्यालय रामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित:बच्चों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

बक्सर के सरकारी स्कूलों में लगातार गलत काम और बच्चों के साथ बुरे बर्ताव के मामले सामने आ रहे हैं। छात्राओं से गलत काम, मारपीट और बुरे बर्ताव के कई मामलों के बाद अब चौसा प्रखंड के बालिका मध्य विद्यालय रामपुर में बच्चों की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विपिन कुमार को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से शिक्षा विभाग और शिक्षकों में हलचल है। शिक्षा अधिकारी ने टीचर से मांगा था सफाई जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 3 सितंबर को एक आदेश जारी हुआ था। इसके अनुसार, 29 जुलाई को सोशल मीडिया पर बालिका मध्य विद्यालय रामपुर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में स्कूल की छात्राओं और छात्रों के साथ प्रखंड शिक्षिका सुषमा सिंह द्वारा मारपीट और चोट पहुंचाने जैसी हरकतें करने की बात सामने आई थी। वीडियो सामने आने के बाद चौसा के प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने 1 अगस्त को स्कूल का दौरा किया। इस दौरान संबंधित शिक्षिका और प्रभारी प्रधानाध्यापक से सफाई मांगी गई। जांच और सफाई मिलने के बाद स्कूल चलाने में लापरवाही, नियमों का पालन न करने और शिक्षक के पद के खिलाफ काम करने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की सिफारिश की गई। इसके बाद बिहार सरकारी सेवक नियम, 2005 के तहत विपिन कुमार को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान उनका ऑफिस प्रखंड संसाधन केंद्र, नावानगर तय किया गया है। बक्सर जिले में पिछले कुछ समय से सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ बुरे बर्ताव और स्कूल चलाने में गलत काम के कई मामले लगातार सामने आए हैं। डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहीर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय में छात्राओं से गलत काम का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की थी। छात्रा से कंधे की मालिश कराने का आरोप इसी तरह, ब्रह्मपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय गरहथा कला में जांच के दौरान एक छात्रा से कंधे की मालिश कराने का आरोप लगा था। इसके साथ ही कई पढ़ाई और कामकाज से जुड़ी गलतियां भी सामने आई थीं। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों को निलंबित किया गया था। इसी तरह बक्सर के आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय में छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका और शिक्षिकाओं पर मारपीट व दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। छात्राओं ने लोहे के स्केल और चप्पल से पिटाई करने की शिकायत की थी। जांच के बाद प्रधानाध्यापिका अंजु कुमारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। अब चौसा के रामपुर विद्यालय के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन से शिक्षा विभाग की सख्ती एक बार फिर सामने आई है। लगातार हो रही विभागीय कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, इन घटनाओं ने सरकारी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बक्सर के सरकारी स्कूलों में लगातार गलत काम और बच्चों के साथ बुरे बर्ताव के मामले सामने आ रहे हैं। छात्राओं से गलत काम, मारपीट और बुरे बर्ताव के कई मामलों के बाद अब चौसा प्रखंड के बालिका मध्य विद्यालय रामपुर में बच्चों की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विपिन कुमार को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से शिक्षा विभाग और शिक्षकों में हलचल है। शिक्षा अधिकारी ने टीचर से मांगा था सफाई जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 3 सितंबर को एक आदेश जारी हुआ था। इसके अनुसार, 29 जुलाई को सोशल मीडिया पर बालिका मध्य विद्यालय रामपुर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में स्कूल की छात्राओं और छात्रों के साथ प्रखंड शिक्षिका सुषमा सिंह द्वारा मारपीट और चोट पहुंचाने जैसी हरकतें करने की बात सामने आई थी। वीडियो सामने आने के बाद चौसा के प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने 1 अगस्त को स्कूल का दौरा किया। इस दौरान संबंधित शिक्षिका और प्रभारी प्रधानाध्यापक से सफाई मांगी गई। जांच और सफाई मिलने के बाद स्कूल चलाने में लापरवाही, नियमों का पालन न करने और शिक्षक के पद के खिलाफ काम करने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की सिफारिश की गई। इसके बाद बिहार सरकारी सेवक नियम, 2005 के तहत विपिन कुमार को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान उनका ऑफिस प्रखंड संसाधन केंद्र, नावानगर तय किया गया है। बक्सर जिले में पिछले कुछ समय से सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ बुरे बर्ताव और स्कूल चलाने में गलत काम के कई मामले लगातार सामने आए हैं। डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहीर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय में छात्राओं से गलत काम का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की थी। छात्रा से कंधे की मालिश कराने का आरोप इसी तरह, ब्रह्मपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय गरहथा कला में जांच के दौरान एक छात्रा से कंधे की मालिश कराने का आरोप लगा था। इसके साथ ही कई पढ़ाई और कामकाज से जुड़ी गलतियां भी सामने आई थीं। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों को निलंबित किया गया था। इसी तरह बक्सर के आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय में छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका और शिक्षिकाओं पर मारपीट व दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। छात्राओं ने लोहे के स्केल और चप्पल से पिटाई करने की शिकायत की थी। जांच के बाद प्रधानाध्यापिका अंजु कुमारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। अब चौसा के रामपुर विद्यालय के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन से शिक्षा विभाग की सख्ती एक बार फिर सामने आई है। लगातार हो रही विभागीय कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, इन घटनाओं ने सरकारी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *