मधुबनी के नई बस स्टैंड में मिला अज्ञात शव:मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

मधुबनी के नई बस स्टैंड में मिला अज्ञात शव:मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

मधुबनी जिले के झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र में नई बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। झंझारपुर आरएस थाना के चौकीदार रविंद्र पासवान ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे सदर अस्पताल, मधुबनी के पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर बताया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच नई बस स्टैंड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जरूरी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। चौकीदार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की उम्र पहली नजर में करीब 30 से 35 साल लग रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। अज्ञात व्यक्ति की मौत किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। मधुबनी जिले के झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र में नई बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। झंझारपुर आरएस थाना के चौकीदार रविंद्र पासवान ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे सदर अस्पताल, मधुबनी के पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर बताया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच नई बस स्टैंड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जरूरी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। चौकीदार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की उम्र पहली नजर में करीब 30 से 35 साल लग रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। अज्ञात व्यक्ति की मौत किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *