आगामी फेस्टिवल को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चल रही चार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इन ट्रेनों में गोरखपुर होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे के अनुसार विस्तारित अवधि में इन ट्रेनों का मार्ग, समय, रेक संरचना और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा। इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे के भीमसेन स्टेशन पर पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 9 सितंबर से लागू होगी। पूर्णिया-आनंद विहार स्पेशल के 26 अतिरिक्त फेरे 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 29 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। इसके लिए कुल 26 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 6 सितंबर से 1 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलेगी। इसके भी 26 अतिरिक्त फेरे होंगे। सहरसा-आनंद विहार स्पेशल भी चलेगी अधिक समय 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 8 सितंबर से 24 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को चलेगी और कुल 12 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वहीं, 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 10 सितंबर से 26 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी और इसके 12 अतिरिक्त फेरे होंगे। भीमसेन स्टेशन पर पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे के भीमसेन स्टेशन पर पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का फैसला किया है। यह व्यवस्था सितंबर 2026 से लागू होगी। फेस्टिवल में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा रेलवे के इस फैसले से आगामी पर्वों के दौरान यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ने से लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। वहीं, भीमसेन स्टेशन पर पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से इस क्षेत्र के यात्रियों को भी ट्रेन पकड़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी।

