हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर ढांडा न्योलीवाला ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के पहले ऑफिशियल ट्रैक “दो नंबरी” से ढांडा ने अपना बी-टाउन डेब्यू किया है। रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर नंबर-1 ट्रेंड्स में शुमार है। ‘दो नंबरी’ गाना मिर्जापुर की क्राइम और पॉवर वाली थीम में पूरी तरह फिट बैठता है। इस गाने को ढांडा ने अपने पारंपरिक हरियाणवी फ्लो और रफ-एंड-टफ अंदाज में गाया है। गाने के बोल “बंदे एक नंबर के, धंधे दो नंबरी” युवाओं के जुबान में चढ़े हुए हैं। शुक्रवार को ही यह फिल्म थियेटर्स में रिलीज हुई है। इससे पहले मुंबई और दिल्ली में आयोजित हुए म्यूजिक एल्बम लॉन्च में ढांडा का जलवा देखने को मिला। इवेंट के दौरान कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू भैया (अली फजल), मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और जीतू भैया (जितेंद्र कुमार) जैसे दिग्गज कलाकार उनके साथ मंच पर थिरकते नजर आए। ढांडा बोले- ‘मिर्जापुर के लिए तैयार किए थे 4 गाने’ म्यूजिक एल्बम लॉन्च में ढांडा न्योलीवाला ने एक दिलचस्प राज खोला। उन्होंने बताया कि जब मुझे मिर्जापुर फिल्म के लिए अप्रोच किया गया, तो मैं बेहद एक्साइटेड था। मैंने इस फिल्म के वाइब को ध्यान में रखकर कुल 4 गाने तैयार किए थे। मेकर्स को ‘दो नंबरी’ पहली बार में ही इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे फिल्म का लीड ट्रैक बना दिया। ढांडा ने आगे बताया कि बाकी बचे 3 गानों को वे बेकार नहीं जाने देंगे, बल्कि आने वाले समय में अपने सोलो प्रोजेक्ट्स के जरिए फैंस के बीच रिलीज करेंगे। मिर्जापुर मूवी में ढांडा की एंट्री से जुड़ी 4 बड़ी बातें… जमीन से उठकर बॉलीवुड तक का सफर हरियाणा के एक छोटे से गांव न्योली कलां (हिसार) से निकलकर बॉलीवुड के सबसे बड़े सिनेमाई यूनिवर्स ‘मिर्जापुर’ तक पहुंचना ढांडा के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। ‘रशिया’, ‘चोरी चोरी’, और ‘खतरनाक’ जैसे ब्लॉकबस्टर अंडरग्राउंड और कमर्शियल हिट्स देने के बाद, इस बॉलीवुड डेब्यू ने उन्हें नेशनल लेवल पर पहचान दिला दी है। पत्नी डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रहीं ढांडा की पत्नी आशा सहारण ढांडा डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। वो पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनकी भी काफी फैन फॉलोइंग है। वह अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिंगर के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। ———————– ये खबर भी पढ़ें… लाइव कॉन्सर्ट में ढांडा न्योलीवाला-रैपर भिड़े:हूटिंग पर ‘चारदीवारी’ ने फैंस को गालियां दी, हरियाणवी सिंगर बोले-चाहने वाले हैं तो हम हैं, ज्यादा न बोलना गुरुग्राम से सटे द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा हो गया। मंच पर परफॉर्म करने आए हरियाणवी सिंगर ढांडा न्योलीवाला और एक रैपर गैली-गलौज करते नजर आए। (पूरी खबर पढ़ें)
गुड्डू-मुन्ना भैया संग थिरके हरियाणवी रैपर ढांडा,VIDEO:’मिर्जापुर’ मूवी के ‘दो नंबरी’ सॉन्ग से बॉलीवुड डेब्यू; बोले-4 गाने बनाए थे, मेकर्स ने इसे लीड ट्रैक बनाया

