मेरठ में गोसेवक ने डॉक्टर के पति को पीटा:हॉस्पिटल में घुसकर लाठी-डंडों से मारा, पिस्टल दिखाकर बोला- जान से मार दूंगा

मेरठ में गोसेवक ने डॉक्टर के पति को पीटा:हॉस्पिटल में घुसकर लाठी-डंडों से मारा, पिस्टल दिखाकर बोला- जान से मार दूंगा

मेरठ में खुद को गोसेवक बताने वाले मयंक त्यागी पर एक महिला डॉक्टर ने अपने पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मयंक त्यागी अपने साथियों के साथ हॉस्पिटल में घुसा और लाठी-डंडों से विपिन चौधरी के साथ मारपीट की। हमले के दौरान पिस्टल दिखाने का भी आरोप लगाया गया है। गंभीर हालत में विपिन को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मयंक त्यागी, शिवम काजला और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। हॉस्पिटल में घुसकर मारपीट का आरोप पांडव नगर निवासी विपिन चौधरी के मुताबिक, 3 सितंबर को वह नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित अपने अंजनी हॉस्पिटल में मौजूद थे। इसी दौरान मयंक त्यागी और शिवम काजला वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर विपिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। विपिन का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। हमले के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक, हमले में विपिन के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनकी आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। यह विवाद दो दिन पहले लगाए गए आरोपों के बाद और बढ़ गया। मयंक त्यागी की ओर से विपिन चौधरी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद अब विपिन की ओर से मयंक त्यागी, शिवम काजला और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डॉक्टर पत्नी ने मयंक पर लगाए गंभीर आरोप शुक्रवार को विपिन चौधरी की पत्नी और डॉक्टर सिमरन चौधरी ने मयंक त्यागी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मयंक को कथित तौर पर ‘मिरिंडा गैंग’ से जुड़ा बताया। डॉक्टर सिमरन का आरोप है कि मयंक गोसेवा की आड़ में दबंगई करता है और विरोध करने वालों पर दबाव बनाता है। हालांकि, ‘मिरिंडा गैंग’ से मयंक त्यागी के संबंध होने के आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए सभी आरोपों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *