एटा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा:मनमोहक झांकियां दिखीं, लोगों का पगड़ी-पटका और माला पहनाकर स्वागत हुआ

एटा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा:मनमोहक झांकियां दिखीं, लोगों का पगड़ी-पटका और माला पहनाकर स्वागत हुआ

एटा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हर साल की तरह इस बार भी भगवान कन्हैया के जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान राधा-कृष्ण समेत देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बुजुर्गों को पटका पहनाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ शोभायात्रा का आयोजन योगीराज कृष्ण भगवान जन्मोत्सव यादव मेला कमेटी के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एटा के जनेश्वर मिश्र हॉल से हुई। सदर विधायक विपिन वर्मा उर्फ डेविड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बुजुर्गों को पटका पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमेटी की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का पगड़ी, पटका और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
राधा-कृष्ण समेत देवी-देवताओं की झांकियां रहीं आकर्षण शोभायात्रा में राधा-कृष्ण समेत कई देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर भगवान कन्हैया के जयकारे गूंजते रहे।
कई प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा मेला कमेटी के अध्यक्ष और सकीट के ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव उर्फ सालू के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से शुरू होकर ठंडी सड़क, मेहता पार्क, अलीगंज चुंगी, कचहरी रोड और माया पैलेस होते हुए मौनी बाबा की बगीची पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा का समापन शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ। सैकड़ों भक्तों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव, कंचन सिंह यादव, शेरसिंह यादव, सुखबीर यादव, प्रेमवीर यादव, विनय यादव और मंगल यादव समेत सैकड़ों भगवान कन्हैया के भक्त शामिल हुए। श्रद्धालुओं में शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *