‘गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर’:बक्सर-मोहनिया NH-319A पर 3 फीट पानी; वाहनों की आवाजाही बंद,गांवों का संपर्क टूटा

‘गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर’:बक्सर-मोहनिया NH-319A पर 3 फीट पानी; वाहनों की आवाजाही बंद,गांवों का संपर्क टूटा

बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारा और तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 60.49 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 60.32 मीटर से 17 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का पानी हर 2 घंटे में करीब 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से अब ग्रामीण इलाकों के साथ मुख्य सड़कों पर भी बाढ़ का पानी फैल गया है। NH-319A पर 3 फीट से पानी, रास्ता बंद बक्सर-मोहनिया मार्ग पर चौसा गोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-319A पर तीन फीट से अधिक पानी जमा हो गया है। सड़क पर तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। बक्सर से मोहनिया जाने वाले वाहनों को सरेंजा और चौबे की छावनी होते हुए दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है। रामदास राय थाना बाढ़ के पानी से घिरा दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। रामदास राय थाना चारों तरफ से पानी से घिर गया है। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रशासन ने नावों का संचालन शुरू कराया है। बाढ़ के पानी में स्टंट, हादसे का खतरा प्रशासन की ओर से सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोकने के बावजूद कुछ लोग बाढ़ के पानी को मनोरंजन का जरिया बना रहे हैं। छोटे बच्चों के पानी में उतरने और कुछ वाहन चालकों के पानी के बीच स्टंट करने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। तेज बहाव और पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं होने के कारण ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। दियारा के लोगों में बढ़ी चिंता, मदद की अपील गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद भी लगातार बढ़ रहा है। इससे दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ प्रभावित सड़कों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। खासकर बच्चों को पानी के पास नहीं जाने देने की सलाह दी गई है। बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारा और तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 60.49 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 60.32 मीटर से 17 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का पानी हर 2 घंटे में करीब 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से अब ग्रामीण इलाकों के साथ मुख्य सड़कों पर भी बाढ़ का पानी फैल गया है। NH-319A पर 3 फीट से पानी, रास्ता बंद बक्सर-मोहनिया मार्ग पर चौसा गोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-319A पर तीन फीट से अधिक पानी जमा हो गया है। सड़क पर तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। बक्सर से मोहनिया जाने वाले वाहनों को सरेंजा और चौबे की छावनी होते हुए दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है। रामदास राय थाना बाढ़ के पानी से घिरा दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। रामदास राय थाना चारों तरफ से पानी से घिर गया है। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रशासन ने नावों का संचालन शुरू कराया है। बाढ़ के पानी में स्टंट, हादसे का खतरा प्रशासन की ओर से सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोकने के बावजूद कुछ लोग बाढ़ के पानी को मनोरंजन का जरिया बना रहे हैं। छोटे बच्चों के पानी में उतरने और कुछ वाहन चालकों के पानी के बीच स्टंट करने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। तेज बहाव और पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं होने के कारण ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। दियारा के लोगों में बढ़ी चिंता, मदद की अपील गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद भी लगातार बढ़ रहा है। इससे दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ प्रभावित सड़कों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। खासकर बच्चों को पानी के पास नहीं जाने देने की सलाह दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *