बाराबंकी में युवक ने सुसाइड नोट लिखकर दी जान:जेब से मिला कई पन्नों का नोट, पत्नी और भाइयों पर प्रताड़ना का आरोप

बाराबंकी में युवक ने सुसाइड नोट लिखकर दी जान:जेब से मिला कई पन्नों का नोट, पत्नी और भाइयों पर प्रताड़ना का आरोप

बाराबंकी में पिकअप ड्राइवर का शव शुक्रवार को माती इलाके में एक आम के पेड़ के पास मिला। युवक की जेब से कॉपी के कई पन्ने मिले हैं, जिन पर कथित तौर पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने पत्नी और उसके भाइयों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। युवक की पहचान कुर्सी थाना क्षेत्र के भेड़हापुर गांव निवासी सतीश यादव (30) के रूप में हुई। पिकअप लेकर घर से निकला था युवक सतीश यादव पिकअप चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह पिकअप लेकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनकी पिकअप माती इलाके में खड़ी मिली। आसपास तलाश करने पर कुछ दूरी पर आम के पेड़ से उनका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जेब से मिले कॉपी के कई पन्ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तलाशी के दौरान युवक की जेब से कॉपी के कई पन्ने मिले। पुलिस के मुताबिक, इन पन्नों में सतीश ने अपनी पत्नी मोनिका को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। साथ ही पत्नी के भाइयों उमेश और दिनेश पर भी परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
नोट की लिखावट और आरोपों की जांच जारी सुसाइड नोट में लिखी एक लाइन ने मामले को और गंभीर बना दिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी नोट की लिखावट, उसकी प्रामाणिकता और उसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से भी खुलेगा मौत का राज घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत के पीछे वास्तविक वजह क्या थी। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौके से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी वजह फिलहाल युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना की वास्तविक वजह क्या थी और कथित सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *