Women’s Asia Cup 2026: कल होगी भारत-पाकिस्‍तान की महाभिड़ंत, चिर प्रतिद्वंद्वी को डरा सकते हैं टीम इंडिया के आंकड़े

Women’s Asia Cup 2026: कल होगी भारत-पाकिस्‍तान की महाभिड़ंत, चिर प्रतिद्वंद्वी को डरा सकते हैं टीम इंडिया के आंकड़े

India vs Pakistan: विमेंस एशिया कप 2026 में भारत सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से होगा। इससे पहले दोनों के टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड आपको बताते हैं। 

India vs Pakistan in Women’s Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप चरण के अपने दो शुरुआती मैचों में थाईलैंड और हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब ग्रुप चरण में उसका आखिरी मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से होगा। ये महाभिड़ंत शनिवार 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में भारतीय समयानुसार, रात 8.00 बजे से होगी। भारत-पाकिस्‍तान के टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें, तो टीम इंडिया दबदबा साफ नजर आता है।

भारत बनाम पाकिस्‍तान महिला T20I आंकड़े

महिला क्रिकेट में भारत और पाकिस्‍तान टी20 रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक इन दोनों का आमना-सामना इस फॉर्मेट में 17 बार हुआ है। इनमें से भारतीय महिला टीम ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं। जबकि पाकिस्‍तान की महिला टीम को सिर्फ तीन मैचों में जीत नसीब हुई है। इस तरह भारत का पलड़ा काफी भारी है।

भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

तारीख स्थान विजेता जीत का अंतर
14 जून 2026 बर्मिंघम भारत महिला 64 रन
6 अक्टूबर 2024 दुबई भारत महिला 6 विकेट
19 जुलाई 2024 दांबुला भारत महिला 7 विकेट
12 फरवरी 2023 केपटाउन भारत महिला 7 विकेट
7 अक्टूबर 2022 सिलहट पाकिस्तान महिला 13 रन
31 जुलाई 2022 बर्मिंघम भारत महिला 8 विकेट
11 नवंबर 2018 प्रोविडेंस भारत महिला 7 विकेट
9 जून 2018 कुआलालंपुर भारत महिला 7 विकेट
4 दिसंबर 2016 बैंकॉक भारत महिला 17 रन
29 नवंबर 2016 बैंकॉक भारत महिला 5 विकेट
19 मार्च 2016 दिल्ली पाकिस्तान महिला 2 रन
2 अप्रैल 2014 सिलहट भारत महिला 6 रन
31 अक्टूबर 2012 ग्वांगझू भारत महिला 18 रन
28 अक्टूबर 2012 ग्वांगझू भारत महिला 8 विकेट
1 अक्टूबर 2012 गाले पाकिस्तान महिला 1 रन
8 मई 2010 बैसेटेरे भारत महिला 9 विकेट
13 जून 2009 टॉन्टन भारत महिला 5 विकेट

भारतीय महिला टीम ने लगातार पिछले 4 मुकाबले जीते

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्‍तान पर भारत का दबदबा साफ दिखता है। भारतीय महिला टीम ने लगातार पिछले 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जिसमें 2026 टी20 विश्व कप का मुकाबला भी शामिल है। उस मुकाबले में भारत ने 64 रन से पाकिस्‍तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। पाकिस्‍तान ने आखिरी बार भारत को 7 अक्‍टूबर 2022 को सिलहट में 13 रन से हराया था।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *