India Women Cricket Team: वूमेंस एशिया कप 2026 में भारत 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला खेलेगा। एशिया कप में 9 में से 7 खिताब जीत चुकी भारतीय महिला टीम का दबदबा शानदार रहा है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा।
Team India at Women’s Asia Cup 2026: वूमेंस एशिया कप 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना 5 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। इस मुकाबले का टीम इंडिया के सेमीफाइनल के टिकट पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन पाकिस्तान की राहें मुश्किल जरूर हो सकती हैं। महिला एशिया कप का पहली बार आयोजन साल 2004 में हुआ था, जो वनडे फॉर्मेट में खेला गया था और टीम इंडिया ने खिताब जीता था। 2012 में टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदल गया, लेकिन भारत से खिताब कोई नहीं छीन पाया। टीम इंडिया ने 2004 से 2008 तक लगातार 4 वनडे और 2012 से 2016 तक 2 टी20 एशिया कप का खिताब जीता।
2018 में बांग्लादेश ने खत्म किया था दबदबा
साल 2018 में बांग्लादेश ने टीम इंडिया का दबदबा खत्म किया और पहली बार चैंपियन बना। 2022 में टीम इंडिया ने फिर खिताब जीता और 2024 में श्रीलंका ने अपनी पहली ट्रॉफी उठाई। इस दौरान पड़ोसियों का हाल सबसे बुरा रहा है और अब तक यह टीम खिताब से दूर रही है। पाकिस्तान की टीम 2 बार फाइनल में जरूर पहुंची है, लेकिन दोनों बार उसे भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा है। अब तक 9 में से 7 खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को हराना हर टीम के लिए सपना रहता है। हालांकि, एशिया कप में दबदबा बनाने वाली टीम इंडिया का आईसीसी टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है।
टीम इंडिया ने 2025 में पहली बार आईसीसी ट्रॉफी उठाई और महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 1978 में पहला वनडे मुकाबला खेला था और इस दौरान पिछले 48 साल में सिर्फ एक ट्रॉफी दर्शाती है कि दुनिया के पटल पर टीम इंडिया उतनी मजबूत नहीं रही है। अगर पिछले 6 सालों की बात की जाए तो इस दौरान टीम इंडिया 2020 टी20 विश्व कप में रनर-अप रही थी, 2022 वनडे विश्व कप में ग्रुप स्टेज में बाहर हो गई।
CWG में गंवाया गोल्ड मेडल
2022 में एशिया कप जीता, तो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया। 2023 टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल पहुंचीं, 2024 एशिया कप में रनर-अप रहीं और टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज में ही सफर थम गया। इस दौरान 2025 वनडे विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चैंपियन बनीं। लेकिन 2026 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन फिर से निराशाजनक रहा और पहले राउंड से ही बाहर होना पड़ा।
इस प्रदर्शन को देखते हुए एक चीज साफ नजर आ रही है कि 2025 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को आईसीसी इवेंट्स में टक्कर दे सकती है, लेकिन वैसी अभी टीम बनी नहीं है।
Sports – Patrika | CMS

