कानपुर में जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन:मैनावती मार्ग पर नो-एंट्री, गंगा बैराज से शटल बस से पहुंचेंगे श्रद्धालु

कानपुर में जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन:मैनावती मार्ग पर नो-एंट्री, गंगा बैराज से शटल बस से पहुंचेंगे श्रद्धालु

कानपुर के सिंहपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक मैनावती मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। सिंहपुर और खेऊरा तिराहा से मैनावती मार्ग पर भारी और मध्यम कमर्शियल वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए गंगा बैराज मार्ग पर अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यहां वाहन खड़ा करने के बाद मंदिर तक पहुंचने के लिए मुफ्त शटल बस सेवा मिलेगी। अलग-अलग इलाकों से आने वाले लोगों के लिए भी ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को तुरंत रास्ता देने की अपील की है। सिंहपुर से मैनावती मार्ग पर नहीं जा सकेंगे वाहन सिंहपुर से मैनावती मार्ग होकर इस्कॉन मंदिर जाने वाले वाहनों को कल्यानपुर या यस कोठारी चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गुरुदेव चौराहा और चिड़ियाघर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक भी मैनावती मार्ग की ओर नहीं जा सकेगा। इन वाहनों को कर्बला चौराहा, अटल घाट और गंगा बैराज होकर निकाला जाएगा। इन रास्तों से पहुंचेंगे श्रद्धालु कल्यानपुर, मंधना और बिठूर की ओर से आने वाले श्रद्धालु सिंहपुर तिराहा से यस कोठारी चौराहा होते हुए गंगा बैराज मार्ग पर मंटोरा ग्रीन सिटी और हिंदूपुरवा मोड़ तक जा सकेंगे। यहां वाहन पार्क करने के बाद शटल बस या पैदल मंदिर जाना होगा। गुरुदेव चौराहा और चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले श्रद्धालु कर्बला चौराहा और अटल घाट होते हुए गंगा बैराज मार्ग पर एनआरआई सिटी के सामने वाहन पार्क कर सकेंगे। गंगा बैराज और नवाबगंज की ओर से आने वाले लोग ग्रीन सिटी के सामने सड़क किनारे बाईं तरफ चार पहिया वाहन खड़ा कर सकेंगे। दोपहिया-चार पहिया के लिए अलग पार्किंग दोपहिया वाहनों के लिए मंटोरा ग्रीन सिटी कैंपस, आनंद सैफ्रॉन के सामने, परेरा होटल के पास बैरियर के बगल और इम्पीरियल ग्रीन होटल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। चार पहिया वाहन गंगा बैराज मार्ग पर मंटोरा ग्रीन सिटी से एनआरआई सिटी और एनआरआई सिटी से हिंदूपुरवा मोड़ तक सड़क की बाईं लेन में पार्क किए जा सकेंगे। इस्कॉन परिसर के अंदर सिर्फ वीआईपी वाहनों के लिए व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा गौशाला मोड़ से गेस्ट हाउस तालाब मार्ग और गेट नंबर-2 की छोटी पार्किंग का इस्तेमाल किया जा सकेगा। परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क ट्रैफिक पुलिस ने यातायात संबंधी जानकारी और समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340 ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413 पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि डायवर्जन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें। सड़क पर एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *