इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला से रेप:घर आकर मारपीट की; ब्लैकमेल करके जेवरात और रुपए हड़पे

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला से रेप:घर आकर मारपीट की; ब्लैकमेल करके जेवरात और रुपए हड़पे

सीकर में 28 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला के साथ रेप किया। महिला को ब्लैकमेल करके उससे जेवरात और रुपए भी हड़प लिए। अब पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि इंस्टाग्राम पर उसके पास एक युवक की रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी युवक ने उसे मिलने बुलाया। मना करने पर लगातार दबाव बनाता रहा। करीब 15 दिन पहले आरोपी मिलने के लिए उसके घर पर ही आ गया। तब घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लाखों रुपए के जेवरात और रुपए हड़प लिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार परेशान करता रहा। महिला ने अपने पति को बताई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *