खुले रेलवे टैंक में डूबने से नाबालिग की मौत:पानी में तैरता मिला शव, परिजन कर रहे थे तलाश

खुले रेलवे टैंक में डूबने से नाबालिग की मौत:पानी में तैरता मिला शव, परिजन कर रहे थे तलाश

धौलपुर के सूरजपुरा गांव में रेलवे अंडरपास के पास एक खुले पानी के टैंक में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। गुरुवार सुबह टैंक में उसका शव तैरता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार नाबालिग बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे के खुले टैंक में शव तैरते देखा। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और सीओ सिटी प्रदीप नेहरा मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजा गया। टैंक में गिरकर डूबने से मौत की आशंका
शुरुआती जांच में आशंका है कि किशोर पानी से भरे टैंक में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमा/र्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस हादसे के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टैंक लंबे समय से खुला पड़ा था और बारिश के कारण उसमें पानी भर गया था। लोगों का आरोप है कि अगर टैंक को ढका जाता या उसके चारों ओर सुरक्षा इंतजाम किए जाते, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
मृतक 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *