जौनपुर में लाइसेंस की अवैध वसूली पर DM का एक्शन:अब CCTV से होगी जांच, आवेदकों ने की थी ज्यादा पैसे लेने की शिकायत

जौनपुर में लाइसेंस की अवैध वसूली पर DM का एक्शन:अब CCTV से होगी जांच, आवेदकों ने की थी ज्यादा पैसे लेने की शिकायत

जौनपुर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर हो रही कथित अवैध वसूली को लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम सैमुअल पाल एन के अचानक निरीक्षण और कार्रवाई के निर्देश के बाद ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर और बिचौलियों में दबाव बढ़ा है। इसका असर लाइसेंस के लिए ट्रायल देने वाले आवेदकों की संख्या पर भी पड़ा है। ट्रायल देने वालों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है। दो पहिया वाहनों के लाइसेंस के लिए आवेदक अभी भी सामान्य संख्या में पहुंच रहे हैं। जिले में हर दिन 130 लाइसेंस जारी करने का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं संबंधित सेंटर पर प्रतिदिन औसतन 70 आवेदकों की ट्रायल प्रक्रिया पूरी होती है। डीएम के निरीक्षण में सामने आई ज्यादा पैसे लेने की शिकायत डीएम सैमुअल पाल एन ने 25 अगस्त को मड़ियाहूं रोड स्थित ओम कृष्णा मोटर ट्रेनिंग सेंटर का अचानक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सेंटर पर मौजूद आवेदकों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता और निर्धारित फीस के बारे में जानकारी ली। ट्रायल देने पहुंचे अवधेश कुमार और शिव पूजन पटेल ने डीएम से शिकायत की कि उनसे तय फीस से अधिक रकम ली गई है। शिकायत सुनने के बाद डीएम ने नाराजगी जताई और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अब CCTV फुटेज से होगी ट्रायल प्रक्रिया की जांच प्रशासन ने लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। अब आवेदकों के ट्रायल का CCTV फुटेज मंगवाकर उसकी जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य यह देखना है कि ट्रायल प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार हो रही है या नहीं। ट्रेनिंग सेंटर पर हर दिन औसतन 70 आवेदकों की लाइसेंस ट्रायल प्रक्रिया पूरी होती है। एक सप्ताह में 456 लाइसेंस जारी डीएम की सख्ती के बाद लाइसेंस जारी होने के आंकड़ों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 26 अगस्त से 2 सितंबर तक कुल 456 लाइसेंस जारी किए गए। एआरटीओ बोले- ज्यादा पैसे लेने पर रहेगी नजर एआरटीओ प्रशासन अजित सिंह ने बताया कि विभाग पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहा है। किसी भी आवेदक से निर्धारित फीस से अधिक रकम न ली जाए, इसके लिए निगरानी की जा रही है। शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *