IAS Rinku Singh Rahi reply came on X: जालौन में शासन से कारण बताओं नोटिस मिलने के बाद इस रिंकू सिंह राही सोशल मीडिया पर और हमलावर हो गए हैं। उन्होंने एक्स पर डीएम पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि “उन्हें नहीं मालूम था की DM साहब के दिमाग में इतनी बड़ी योजना चल रही है।” एक के बाद एक उन्होंने एक्स पर कई पोस्ट शेयर की है। दरअसल शासन ने IAS रिंकू सिंह राही को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों में जवाब मांगा है। जिसमें कई सवालों के साथ स्पष्टीकरण की मांग की गई है। इनमें तहसील में धरना प्रदर्शन, नगर पालिका परिषद में मीडिया के साथ छापा मारना, बार एसोसिएशन का विरोध आदि शामिल है।
क्या लिखते हैं IAS रिंकू सिंह राही?
उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात आईएएस रिंकू सिंह राही को शासन से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद रिंकू सिंह राही सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। जिसमें DM का नाम लिखते हुए उन्होंने कहा कि “उन्हें उस समय अंदाज नहीं था की इतनी बड़ी योजना डीएम साहब के दिमाग में चल रही है। बैक डेट में आरोपों वाला पत्र लेकर उनके ऊपर महिला और दिव्यांग को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए भेजा गया है। जिसे कई बार पढ़ने के बाद भी उनकी समझ में नहीं आया कि किसी महिला या दिव्यांग को प्रताड़ित करने वाला कैसे हो गया? जबकि तहसीलदार को अपना कार्य करने के लिए निर्देशित किए जाने से समाधान हो जाता।
एक IAS ने दूसरे IAS से पूछा सवाल
एक्स पर IAS रिंकू सिंह राही ने एक के बाद एक सवालों का जवाब दिया है। इन्हीं में एक जगह उन्होंने लिखा कि तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को दी थी, DM साहब के पास अलग से कहां से आ गई या फिर सारा खेल इसी रिपोर्ट का है। तहसीलदार रिपोर्ट को अपने पास काफी समय तक रोक रखा। अब उपलब्ध कराते हुए DM साहब को बता दिया की बहुत बड़ा भूमि घोटाला सिद्ध हो चुका है। जैसे ही पता चला फील्डिंग एकदम शुरू हो गई।
जांच के नाम पर लीपा पोती
IAS रिंकू सिंह राही ने लिखा कि लिखा कि बस शिकायतों की डेट पर गौर कीजिएगा। आगे उन्होंने लिखा कि एसडीएम की रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि जनपद का कोई अधिकारी जांच नहीं करेगा। फिर भी शासन को समिति बनाने के लिए संदर्भित करने की जगह लीपा पोती के लिए यह कमेटी बना दी और मुझे ठिकाने लगा दिया।
कोल्ड स्टोरेज के विषय में भी लिखा
IAS रिंकू सिंह राही ने कोल्ड स्टोरेज पर भी अपनी प्रतिक्रिया लिखी है। उन्होंने कहा कि बिना दस्तावेज के ही _माननीय बड़े आदमी’ के नाम पर कोल्ड स्टोरेज की पोल खोलने की नौबत आ गई। लगा कि कोल्ड स्टोरेज विवाद में थोड़ा डर जाऊंगा। लेकिन जांच कैसे होनी है, इसकी SOP बनता देख उन्हें रास्ते से हटाया जाना जरूरी था। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी जालौन वासी को कोई खबर है कि ‘माननीय बड़े आदमी’ के नाम पर संचालित कोल्ड स्टोरेज के दस्तावेज चेक हुए कि नहीं। जबकि उसी समय उनकी सैलरी रोक दी गई थी। फिलहाल IAS रिंकू सिंह राही का विवाद थमता दिखाई नहीं पड़ रहा है।

