डूंगरपुर में 25 लाख पौधे लगाए:’एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ अभियान में पौधारोपण कार्यक्रम

डूंगरपुर में 25 लाख पौधे लगाए:’एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ अभियान में पौधारोपण कार्यक्रम

डूंगरपुर में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत बिछीवाड़ा के रातापानी वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ अभियान के तहत आयोजित किया गया।
जिला प्रभारी सचिव और आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि पौधा लगाना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी उसे जीवित रखकर बड़ा पेड़ बनाना है। उन्होंने पौधों को बच्चों की तरह पालने और उनके संरक्षण को जन अभियान बनाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने किया पौधारोपण
कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक मुकेश सैनी और जिला कलेक्टर देशलदान भी मौजूद थे। मेहता ने बताया कि पेड़ सिर्फ छाया और ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पर्यावरण संतुलन और पानी बचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वन विभाग की नर्सरियों से लोगों को मुफ्त या कम दाम पर पौधे दिए जा रहे हैं। लगाए गए पौधों की डिजिटल निगरानी भी की जा रही है। कलेक्टर देशलदान ने बताया कि पिछले दो साल से चल रहे पौधारोपण अभियान का मकसद इसे लोगों की भागीदारी वाला बनाना है। इस साल ‘मां यशोदा’ थीम के जरिए पौधों के पालन-पोषण और संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। उप वन संरक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि जिले को 28.75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। इसके मुकाबले करीब 25 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। वन विभाग की नर्सरियों में तैयार 16.50 लाख पौधों में से 8.75 लाख का वितरण किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *