10 रुपए के लिए ड्राइवर ने यात्री को मारा चाकू:सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में घायल का इलाज जारी, आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

10 रुपए के लिए ड्राइवर ने यात्री को मारा चाकू:सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में घायल का इलाज जारी, आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के चिलरा गांव में ऑटो के किराए को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान ऑटो चालक ने 55 वर्षीय यात्री को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान चिलरा गांव निवासी ठगा साह के बेटे सुरज साह के रूप में हुई है। उन्हें सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुरज साह सोनबरसा बाजार से ऑटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ऑटो चालक ने उनसे किराए के रूप में 20 रुपए मांगे। सुरज साह ने चालक को 10 रुपए दिए। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया। चालक ने 2 बार चाकू से किया वार आरोप है कि बहस के बाद ऑटो चालक ने गुस्से में आकर अपने जूते से चाकू निकाला और सुरज साह पर हमला कर दिया। चालक ने दो बार चाकू से वार किया, जिससे सुरज साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, टेम्पो के किराए को लेकर हुए मामूली विवाद में चाकूबाजी की यह घटना हुई है। घायल को सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टेम्पो चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत तथा सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के चिलरा गांव में ऑटो के किराए को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान ऑटो चालक ने 55 वर्षीय यात्री को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान चिलरा गांव निवासी ठगा साह के बेटे सुरज साह के रूप में हुई है। उन्हें सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुरज साह सोनबरसा बाजार से ऑटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ऑटो चालक ने उनसे किराए के रूप में 20 रुपए मांगे। सुरज साह ने चालक को 10 रुपए दिए। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया। चालक ने 2 बार चाकू से किया वार आरोप है कि बहस के बाद ऑटो चालक ने गुस्से में आकर अपने जूते से चाकू निकाला और सुरज साह पर हमला कर दिया। चालक ने दो बार चाकू से वार किया, जिससे सुरज साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, टेम्पो के किराए को लेकर हुए मामूली विवाद में चाकूबाजी की यह घटना हुई है। घायल को सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टेम्पो चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत तथा सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *