अमरोहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी 119वीं रामडोल शोभायात्रा:सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मी, पीएसी और ड्रोन से होगी निगरानी

अमरोहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी 119वीं रामडोल शोभायात्रा:सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मी, पीएसी और ड्रोन से होगी निगरानी

अमरोहा शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शनिवार को 119वीं रामडोल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा की निगरानी ड्रोन और 100 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। सुरक्षा के लिए करीब 500 पुलिसकर्मी, दो कंपनी पीएसी, यातायात पुलिस और फायर कर्मी तैनात रहेंगे। कोतवाली स्थित कंट्रोल रूम से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। यह आयोजन शनिवार सुबह 10 बजे मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत वाले मंदिर में लड्डू गोपाल की महाआरती के साथ शुरू होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाआरती में डीएम डॉ. नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि अमरोहा की रामडोल शोभायात्रा एक ऐतिहासिक और दर्शनीय धार्मिक परंपरा है। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के प्राचीन सिंहासन पर लड्डू गोपाल विराजमान रहेंगे। इसमें 100 से ज्यादा झांकियां भी शामिल होंगी। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने जानकारी दी कि सुरक्षा व्यवस्था में दो सीओ, 23 इंस्पेक्टर, 255 दरोगा, 85 हेड कांस्टेबल और 42 महिला दरोगा व कांस्टेबल समेत करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, दो कंपनी पीएसी, यातायात पुलिस और फायर कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *