वैशाली में मवेशियों से भरी नाव गंगा में डूबी:किसान ने फोन कर परिजन को दी जानकारी, एक घंटे रेस्क्यू के बाद 6 किसान बचाए गए

वैशाली में मवेशियों से भरी नाव गंगा में डूबी:किसान ने फोन कर परिजन को दी जानकारी, एक घंटे रेस्क्यू के बाद 6 किसान बचाए गए

वैशाली के महनार में गुरुवार देर रात गंगा की तेज धार में मवेशियों से भरी एक नाव अचानक डूब गई। इस घटना से नदी में सवार करीब 10 से 12 किसान तेज बहाव में बहने लगे। सूचना मिलने पर महनार बाजार घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि कुछ किसान करीब 15 से 20 किलोमीटर तक गंगा की धार में बहते चले गए। ये सभी किसान शिवनगर दियारा से मवेशियों को लेकर महनार बाजार घाट की ओर आ रहे थे, तभी बीच धार में नाव डूब गई। किसान ने फोन कर परिजन को दी जानकारी नाव पर सवार एक किसान ने किसी तरह अपने मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि सभी लोग मवेशियों के सहारे नदी में बह रहे हैं। कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। SDRF की दो टीमों और स्थानीय नाविकों ने मिलकर गंगा की तेज धार में खोजबीन की। घटनास्थल की तस्वीरें.. 6 किसानों और 6 मवेशियों को निकाला बाहर करीब एक घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद 6 किसानों और 6 मवेशियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। महनार SDO ने इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, कुछ अन्य मवेशियों को भी बचाया गया है, जबकि कई मवेशी अभी भी लापता हैं। किसानों के सुरक्षित बाहर आने के बाद उनके परिवारों ने राहत की सांस ली। वैशाली के महनार में गुरुवार देर रात गंगा की तेज धार में मवेशियों से भरी एक नाव अचानक डूब गई। इस घटना से नदी में सवार करीब 10 से 12 किसान तेज बहाव में बहने लगे। सूचना मिलने पर महनार बाजार घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि कुछ किसान करीब 15 से 20 किलोमीटर तक गंगा की धार में बहते चले गए। ये सभी किसान शिवनगर दियारा से मवेशियों को लेकर महनार बाजार घाट की ओर आ रहे थे, तभी बीच धार में नाव डूब गई। किसान ने फोन कर परिजन को दी जानकारी नाव पर सवार एक किसान ने किसी तरह अपने मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि सभी लोग मवेशियों के सहारे नदी में बह रहे हैं। कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। SDRF की दो टीमों और स्थानीय नाविकों ने मिलकर गंगा की तेज धार में खोजबीन की। घटनास्थल की तस्वीरें.. 6 किसानों और 6 मवेशियों को निकाला बाहर करीब एक घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद 6 किसानों और 6 मवेशियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। महनार SDO ने इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, कुछ अन्य मवेशियों को भी बचाया गया है, जबकि कई मवेशी अभी भी लापता हैं। किसानों के सुरक्षित बाहर आने के बाद उनके परिवारों ने राहत की सांस ली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *