जन्माष्टमी पर पटना नगर निगम की विशेष तैयारी:इस्कॉन मंदिर के पास दो पालियों में सफाईकर्मियों की तैनाती, जलजमाव रोकने के लिए सुपर सकर मशीन लगाई

जन्माष्टमी पर पटना नगर निगम की विशेष तैयारी:इस्कॉन मंदिर के पास दो पालियों में सफाईकर्मियों की तैनाती, जलजमाव रोकने के लिए सुपर सकर मशीन लगाई

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शहर में आयोजित कृष्ण महोत्सव को देखते हुए पटना नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर नागरिक व्यवस्था के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस्कॉन मंदिर के आसपास दोनों पालियों में 15-15 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर प्रमुख मंदिरों और आयोजन स्थलों के आसपास अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती के साथ फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, चूना-ब्लीचिंग और कचरा उठाव की व्यवस्था की गई है। इस्कॉन मंदिर के आसपास 12 सफाईकर्मी तैनात जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए इस्कॉन मंदिर के आसपास डीप क्लीनिंग किया जा रहा है। गुरुवार को मंदिर परिसर के आसपास और सड़क किनारे जमा कचरे व गंदगी की सफाई की गई। इसके बाद चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। विशेष सफाई अभियान में 12 सफाईकर्मी, दो बॉबकैट और एक टिपर लगाए गए। मच्छरों से बचाव के लिए एंटी-लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई गई। दोनों पालियों में यह व्यवस्था जारी रहेगी। जन्माष्टमी के दिन मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए दो निगम नीर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पालियों में 15-15 सफाईकर्मियों की तैनाती होगी। ये कर्मी पूरे आयोजन के दौरान नियमित सफाई और स्थल की निगरानी करेंगे। मिलर स्कूल में तीन पालियों में होगी सफाई मिलर स्कूल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय कृष्ण महोत्सव को लेकर भी निगम ने विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ को देखते हुए सफाईकर्मियों को तीन पालियों में लगाया गया है। सुबह की पाली में 10, दोपहर में 6 और रात में 10 सफाईकर्मी तैनात रहेंगे। आयोजन के दौरान निकलने वाले कचरे का तत्काल उठाव किया जाएगा और परिसर व आसपास के इलाकों की नियमित सफाई होगी। बारिश में जलजमाव रोकने के लिए सुपर सकर मशीन बारिश होने की स्थिति में मिलर स्कूल परिसर में जलजमाव नहीं हो, इसके लिए सुपर सकर मशीनें तैनात की गई हैं। पेयजल की व्यवस्था के लिए दो वाटर टैंकर भी लगाए गए हैं। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दोनों पालियों में एंटी-लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया गया है। कचरा प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शहर में आयोजित कृष्ण महोत्सव को देखते हुए पटना नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर नागरिक व्यवस्था के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस्कॉन मंदिर के आसपास दोनों पालियों में 15-15 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर प्रमुख मंदिरों और आयोजन स्थलों के आसपास अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती के साथ फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, चूना-ब्लीचिंग और कचरा उठाव की व्यवस्था की गई है। इस्कॉन मंदिर के आसपास 12 सफाईकर्मी तैनात जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए इस्कॉन मंदिर के आसपास डीप क्लीनिंग किया जा रहा है। गुरुवार को मंदिर परिसर के आसपास और सड़क किनारे जमा कचरे व गंदगी की सफाई की गई। इसके बाद चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। विशेष सफाई अभियान में 12 सफाईकर्मी, दो बॉबकैट और एक टिपर लगाए गए। मच्छरों से बचाव के लिए एंटी-लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई गई। दोनों पालियों में यह व्यवस्था जारी रहेगी। जन्माष्टमी के दिन मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए दो निगम नीर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पालियों में 15-15 सफाईकर्मियों की तैनाती होगी। ये कर्मी पूरे आयोजन के दौरान नियमित सफाई और स्थल की निगरानी करेंगे। मिलर स्कूल में तीन पालियों में होगी सफाई मिलर स्कूल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय कृष्ण महोत्सव को लेकर भी निगम ने विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ को देखते हुए सफाईकर्मियों को तीन पालियों में लगाया गया है। सुबह की पाली में 10, दोपहर में 6 और रात में 10 सफाईकर्मी तैनात रहेंगे। आयोजन के दौरान निकलने वाले कचरे का तत्काल उठाव किया जाएगा और परिसर व आसपास के इलाकों की नियमित सफाई होगी। बारिश में जलजमाव रोकने के लिए सुपर सकर मशीन बारिश होने की स्थिति में मिलर स्कूल परिसर में जलजमाव नहीं हो, इसके लिए सुपर सकर मशीनें तैनात की गई हैं। पेयजल की व्यवस्था के लिए दो वाटर टैंकर भी लगाए गए हैं। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दोनों पालियों में एंटी-लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया गया है। कचरा प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *