जींद में ने तेजधार हथियार से मां की हत्या की:नशेड़ी बेटे के साथ रात को हुई थी कहासुनी; सुबह घर में पड़ा मिला शव

जींद में ने तेजधार हथियार से मां की हत्या की:नशेड़ी बेटे के साथ रात को हुई थी कहासुनी; सुबह घर में पड़ा मिला शव

जींद जिले के लखमीरवाला पाथरी गांव में एक बेटे ने घरेलू विवाद और नशे की लत के चलते अपनी 65 साल की मां रोशनी देवी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, लखमीरवाला पाथरी निवासी बसाऊ लंबे समय से नशे का आदी है। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात भी नशे को लेकर मां रोशनी देवी और बसाऊ के बीच कहासुनी हुई। बहस के दौरान गुस्से में आए बसाऊ ने घर में रखे तेजधार हथियार से अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में रोशनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता सुबह तब चला जब पड़ोसियों ने रोशनी देवी का शव घर में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी बसाऊ के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। जींद सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने आरोपी बसाऊ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *