Quad Sherpas Meeting: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग पर दिल्ली में मंथन

Quad Sherpas Meeting: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग पर दिल्ली में मंथन

नयी दिल्ली, तीन सितंबर क्वाड में शामिल देशों के शेरपाओं की बैठक में बृहस्पतिवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के व्यापक लक्ष्य के तहत व्यापार, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में सदस्य देशों के बीच जारी सहयोग की समीक्षा की गई। नयी दिल्ली में आयोजित इस बैठक की मेजबानी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने की। क्वाड में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने देर रात जारी बयान में कहा कि बैठक में क्वाड सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की गई, जिनमें समुद्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि एवं सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। बैठक में ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय के रणनीतिक योजना विभाग के उप सचिव, जापान के विदेश मामलों के वरिष्ठ उप मंत्री हिरोयुकी नमाजू और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल हुए। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘शेरपाओं ने क्वाड की मौजूदा पहलों में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यावहारिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

उन्होंने स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *